Advertisement

श्री बंशीधर नगर: लोकसभा चुनाव को लेकर एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर जी कन्नन ने झारखंड उतर प्रदेश सीमावर्ती बिलासपुर चेक पोस्ट का निरीक्षण किया।

Share

एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर जी कन्नन बिलासपुर चेक पोस्ट का निरीक्षण करते हुए।
 Ad.

बंशीधर नगर:- लोकसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर जी कन्नन ने झारखंड उतर प्रदेश सीमावर्ती बिलासपुर चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर ने चेक पोस्ट पर उपस्थित दंडाधिकारी तथा पुलिस अधिकारी से जांच संबंधित जानकारी लिया। उन्होंने चेक पोस्ट पर वाहन जांच में क्या-क्या चेकिंग करना है, क्या-क्या सतर्कता बरतनी है उसके बारे में जानकारी दिया। इस मामले पर उपस्थित बंशीधर नगर अनुमंडल के भूमि उप समाहर्ता सिलवंत भट्ट ने बताया कि आसन्न लोकसभा चुनाव को देखते हुए एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर जी कन्नन बंशीधर नगर पहुंचने के बाद झारखंड उत्तर प्रदेश सीमा पर बनाए गए चेक पोस्ट का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान लगाए गए चेकपोस्ट पर मजिस्ट्रेट को कई दिशा निर्देश दिया गया।

Ad.

वाहन चेकिंग में सुरक्षा से संबंधित कई बातें बताई गई।मौके पर ब्यय लेखा पदाधिकारी अंकित रामपाल,प्रखंड विकास पदाधिकारी अदिति गुप्ता तथा कई लोग शामिल थे। इधर निरीक्षण के बाद एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर जी कन्नन ने विश्व विख्यात श्री बंशीधर मंदिर पहुंचकर पूजन अर्चन किया।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!