श्री बंशीधर नगर : बजट में शिक्षा, चिकित्सा सहित हर क्षेत्र,वर्ग का ख्याल रखा गया है: जवाहर
श्री बंशीधर नगर: भाजयुमो श्री बंशीधर नगर मंडल अध्यक्ष विक्रांत सिंह की अध्यक्षता में टीडीएम काॅलेज श्री बंशीधर नगर में बजट पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम् गीत के साथ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पुर्व लोकसभा प्रत्याशी जवाहर पासवान ने कहा कि मोदी सरकार का अमृत बजट जनहित में लाया गया बजट है। केन्द्र सरकार ने हर वर्ग का ख्याल रखते हुए अमृत बजट बनाया गया है ।महिलाओं के लिए बजट में प्रावधान किया है। इससे देश को काफी लाभ होगा। मोदी सरकार ने युवाओं के लिए बजट में विशेष प्रावधान किया है । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता धनंजय सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने जनकल्याणकारी बजट बनाया है। इससे आम जनता को काफी लाभ होगा। बजट में आम आदमी का विशेष ख्याल रखा गया है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने जनभावना के अनुरूप अमृत बजट बनाया है। बजट में शिक्षा, चिकित्सा सहित हर क्षेत्र,वर्ग का ख्याल रखा गया है। कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिला सोशल मीडिया प्रभारी जितेन्द्र दीक्षित एव्ं धन्यवाद ज्ञापन जिला मिडिया प्रभारी राजीव रंजन पासवान ने किया।
मौके पर ग्रामीण एवं शहरी मंडल अध्यक्ष विक्रांत सिंह एवं आशुतोष पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष विकास कुमार पांणडेय, जिला मीडिया प्रभारी राजीव रंजन पासवान, मंडल महामंत्री राहुल देव पाल ,मंडल महामंत्री धर्मदेव यादव, मंडल मंत्री मनोज बारी, सुरेंद्र राम, संदीप चंद्रवंशी, उमेश पासवान आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे l