Advertisement

गढ़वा: पदाधिकारियों, कर्मियों को प्रखंड मुख्यालय में रहना होगा अनिवार्य, जनहित के लिए प्रतिबद्ध है झारखंड सरकार : मिथिलेश ठाकुर

Share



गढ़वा के आठ प्रखंडों में बनेगा पदाधिकारियों व कर्मियों का आवास

अतुलधर दुबे

गढ़वा : गढ़वा जिला के आठ प्रखंडों सहित राज्य के कुल 86 प्रखंडों में पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए आवास का निर्माण किया जाएगा। करीब साढ़े पांच करोड़ रुपए प्रति प्रखंड की लागत से बनने वाले इन भवनों के निर्माण के लिए झारखंड कैबिनेट ने 468 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
जानकारी देते हुए गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बताया कि गढ़वा ज़िले में गढ़वा सदर, मेराल, मंझियाव, बड़गड़ डंडई, श्री बंशीधर नगर, भवनाथपुर एवं रमना प्रखंड मुख्यालय में इन आवासीय भवनों का निर्माण होगा। मंत्री ने कहा कि भवन निर्माण के के बाद पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रखंड परिसर में ही रहना अनिवार्य होगा। झारखंड सरकार जनहित के कार्यों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आम जनता को अधिक से अधिक सुविधा पहुंचाने के लिए काफी गंभीर हैं। इसका उदाहरण नित प्रतिदिन नए नए लोक कल्याणकारी निर्णयों के रूप में देखा जा सकता है। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि अब आम जनों को पदाधिकारियों को खोजने के लिए कहीं भटकना नहीं पड़ेगा। सभी पदाधिकारी व कर्मी प्रखंड मुख्यालय में ही निवास करेंगे। जिससे जनहित के कार्यो को निपटाने में काफी सहूलियत होगी।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!