Advertisement

गढ़वा : राष्ट्र निर्माण एवं अधिकार के लिए संविधान पढ़ना जरूरी : डॉ कुलदेव

Share

कन्हैया चौबे

मेराल : प्रखंड के करकोमा पंचायत के खुंटेलिया गांव में सरस्वती पूजा के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी, विशिष्ट अतिथि महर्षि वेद व्यास परिषद विद्वत प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह रंका चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुलदेव चौधरी, मेराल दक्षिणी जिला पार्षद प्रतिनिधि करीम अंसारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम को शुभारम्भ किया। मुख्य अतिथि सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि संविधान लागू होने से पहले देश अंग्रेजों के हाथ में था। वे अपनी मर्जी से लोगों पर शासन करते थे। लेकिन संविधान लागू होने के बाद हमारा देश संविधान से चलता है। बात अलग है कि मौजूदा झारखंड सरकार नियम को ताक पर रखकर काम कर रही है। मेराल घटना में निर्दोष व्यक्ति को जेल भेजा गया तो हत्यारे बाहर घूम रहे हैं। यहां के युवाओं, बेरोजगारों के साथ छल किया जा रहा है। इस पर भी सरकार को चिंता करने की जरूरत है, नहीं तो जनता तो चिंतन कर ही रही है। वहीं विशिष्ट अतिथि डॉ कुलदेव चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र का महापर्व गणतंत्र दिवस एवं आस्था का पर्व सरस्वती पूजा मात्र एक संयोग नहीं है बल्कि समाज को संदेश देने के लिए काफी महत्वपूर्ण हो जाता है। एक तरफ विद्यार्जन करने के लिए मां सरस्वती की पूजा अर्चना करते हैं तो दूसरी ओर बेहतर राष्ट्र निर्माण और अपने अधिकार के लिए लोकतंत्र की पूजा करते हैं। हमारे देश में जाति-धर्म के अनुसार कई पर्व त्योहार मनाते हैं लेकिन यही मौका है जब सभी तबके के लोग एक भारतीय के रुप में राष्ट्रीय त्योहार गणतंत्र दिवस एक साथ मनाते हैं। डॉ चौधरी ने यह भी कहा कि देश का दुर्भाग्य है कि हम सभी तरह की पढ़ाई करते हैं लेकिन जिससे देश चलता है उसकी जानकारी हम नहीं रखते हैं। सभी लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि आप पूजा पाठ करें, किसी भी धर्म में आस्था रखें, लेकिन संविधान की किताब हर घर में होनी चाहिए और अपने अधिकार के लिए जानकार होना चाहिए। क्योंकि साधारण पढ़ाई से नौकरी पाकर परिवार चला सकते हैं लेकिन संविधान पढ़कर देश को चला सकते हैं। अगर देश में कोई कानून नहीं होता तो हर व्यक्ति मनमानी करता। लेकिन यही संविधान है जो सबके हित के लिए बना है और सभी को एक सूत्र में बांधकर रखा है। जहां तक सांस्कृतिक कार्यक्रम की बात है तो हमारे देश में हर मौके पर सांस्कृतिक झलक देखने को मिलती है इसलिए हमें अपने देश पर गर्व है। मौके पर मेराल प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रितेश चौबे, भाजपा नेता रिंकू तिवारी, गेरुआ मुखिया अनिल कुमार चौधरी, करकोमा के पूर्व मुखिया शिवकुमार चौधरी, महर्षि वेद व्यास परिषद के जिला कोषाध्यक्ष संतोष चौधरी, शंभू चौधरी, मथुरा चौधरी, अशोक चौधरी, सूर्यदेव चौधरी, राकेश कुमार चौधरी, भिखारी चौधरी, बिहारी चौधरी, असर्फी चौधरी सहित काफी संख्या में गणमान्य एवं श्रोतागण उपस्थित थे।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!