Advertisement

खरौंधी :चंदनी मध्य विद्यालय ने जीता प्रथम स्थान,रसोइया सरोज देवी को किया गया पुरस्कृत

Share

संकुल संसाधन केन्द्र मध्य विद्यालय अमरोरा द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय लामी मे रसोइया का किया गया प्रतियोगिता आयोजित



खरौंधी: संकुल संसाधन केन्द्र मध्य विद्यालय अमरोरा द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय लामी सरहिया में शनिवार को रसोइया का प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसके 14 विद्यालय में से मात्र 6 विद्यालय के रसोइया ने भाग लिया।
प्रतियोगिता के लिये विभागीय निर्देशानुसार प्रत्येक विद्यालय के एक -एक रसोइया प्रतियोगिता में शामिल हुये तथा प्रतियोगिता स्थल पर मेनू के अनुसार विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाये। कार्यक्रम का संचालन कर रहे सीआरपी अर्चना कुमारी ने प्रधानमंत्री पोषण योजना की जानकारी देते हुये कहा कि इस तरह की आयोजित प्रतियोगिता से रसोइयों की कला में निखार आता है। संकुल संसाधन केंद्र के प्रभारी कान्हू रजक ने कहा कि सभी रसोइयों द्वारा स्वादिष्ट भोजन बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इसी तरह विद्यालय में भोजन बनाकर बच्चों को खिलावें। निर्णायक मंडल में उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोशलीबार,9 प्राथमिक विद्यालय चिनियही,मध्य विद्यालय अमरोरा एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय लामी के बाल सांसद के प्रधानमंत्री, पोषण मंत्री एवं स्वक्षता मंत्री थे।
निर्णायक मंडल के द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय चंदनी के सरोज देवी प्रथम व उत्क्रमित मध्य विद्यालय लामी के कंचन देवी को द्वितीय घोषित किया गया। विजेता रसोइया को मेडल प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। मौके पर शिक्षक मोतीचंद जायसवाल,अमरेश कुमार राम,अशोक कुमार,ओमप्रकाश यादव,ब्रजेश गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित थे।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!