भवनाथपुर: चित्रकला प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन
भवनाथपुर। डीएवी विद्यालय भवनाथपुर में क्रिया कलाप के तहत चित्रकला प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी कक्षाओं के प्रतिभागियों ने भाग लिया और विभिन्न विषयों पर छात्र छात्राओं ने अपने अपने चित्र को प्रदर्शित किया। इसके बाद निर्णायक दल के सदस्य ओ पी सिंह, शौकत अली, संतोष गुप्ता, आर के दुबे एवं जे एस तिवारी द्वारा सभी चित्रों का अवलोकन किया गया। इस चित्र कला प्रदर्शनी में वंदना कुमारी कक्षा सप्तम ने प्रथम स्थान, प्रियांशी कक्षा ग्यारवीं ने द्वितीय स्थान तथा अनन्या कुमारी कक्षा नवम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्राचार्य आर के सिन्हा ने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास हमारा परम लक्ष्य है जिसके लिए बच्चों में छुपी प्रतिभा को पहचान कर उसे सही दिशा दी जाती है।प्रतियोगिता का आयोजन क्रिया कलाप के इंचार्ज संजय राय भट्ट एवं ए के सिंह के निर्देशन में संपन्न किया गया।
इस मौके पर शिक्षक जे के जैना, सूरज सिंह, शौकत अली, बी बी शाहू, ए के वर्मा, पी के वर्मा, प्रवीण पांडे, अजीत कुमार , सुमंत दुबे, ब्रजेंद्र कुमार,
विजय शंकर दुबे, आदि शिक्षकगण उपस्थित थे।