Advertisement

धुरकी : जेएमएम सेंट्रल कमिटी द्वारा रांची मे सभी जिलाध्यक्ष और प्रखंड अध्यक्ष के साथ बैठक मे धुरकी प्रखंड कमिटी भी हुआ शामिल

Share



कृष्णा यादव(टाईगर)

झारखंड मुक्ति मोर्चा सेंट्रल कमिटी के द्वारा रांची मे संगठन के सभी जिलाध्यक्ष और प्रखंड अध्यक्ष सेंट्रल कमिटी के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्य रूप से चार बिंदुवार विषयो पर वर्तमान राजनीतिक परिस्थिती पर चर्चा उपरांत निर्णय और सांगठनिक स्थिती पर विचार विमर्श हेतु बैठक मे धुरकी प्रखंड कमिटी के प्रखंड अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव मुख्य रूप से शामिल हुए। इस संबंध मे शनिवार को प्रखंड अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया की सीएम हेमंत सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा संगठन को मजबूत और विस्तार करने के लिए यह बैठक राज्य के सभी प्रखंड अध्यक्ष जिलाध्यक्ष और केंद्रीय समिती के लोगो के साथ किया। उन्होने बताया की इस बैठक मे पार्टी का नए रूप से सदस्यता अभियान चलाकर नए-नए लोगो को पार्टी मे जोड़ने और संगठन को मजबूत करने के लिए विचार-विमर्श कर सभी को जिम्मेवारी सौपी गई है। वहीं वर्तमान मे राजनीती की परिस्थितियों पर भी विशेष रूप से चर्चा किया गया। चर्चा के उपरांत झारखंड मुक्ति मोर्चा का सभी ने पुर्व के बकाया अंशदान को जमा किया। प्रखंड अध्यक्ष ने बताया के इसके अलावा उन्होने सीएम हेमंत सोरेन को धुरकी प्रखंड के वर्तमान परिस्थितियों से अवगत भी कराया है। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा की धुरकी प्रखंड का बहुप्रतीक्षित कनहर नदी स्थित बालचौरा मे पुल निर्माण कराने के लिए भी आग्रह किया है, वहीं धुरकी प्रखंड के भौगोलिक स्थिती परिस्थिती की भी जानकारी दी। उन्होने बताया की सीएम ने उनकी बातों को गंभीरतापूर्वक सुना है।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!