Advertisement

PATNA: रघुपति यादव बने जन अधिकार सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष

Share


पटना: जन अधिकार कला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पर रघुपति यादव को मनोनीत किया गया है। रघुपति यादव ने जाप राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव और प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह कुशवाहा के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनके कंधे पर पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसका वे बखूबी निर्वहन करेंगे। साथ ही पार्टी को मजबूत और धारदार बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। जाप राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि रघुपति यादव बिहार की कला संस्कृति को बढ़ावा देंगे साथ ही पार्टी से कलाकारों को जोड़ेंगे.

जाप प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह कुशवाहा ने रघुपति यादव को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बनने पर बधाई दी.आशा एवं पूर्ण विश्वास है कि आप पूर्ण मनोयोग एवं संघर्ष से संगठन के दायित्वों का निर्वहन पार्टी के नीतियों सिद्धांतों के अनुरूप घोषित कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुँचाने में अपना योगदान देंगे, साथ हीं पार्टी संगठन को सुचारू रूप से चलाने में भी अपना भरपूर सहयोग एवं समर्थन देंगे | मौके पर जाप राष्ट्रीय महासचिव राजेश पप्पू, राष्ट्रीय महासचिव भाई दिनेश,युवा परिषद अध्यक्ष राजू दानवीर मौजूद थे।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!