Advertisement

गढ़वा: केंद्र सरकार के नौ साल में बढ़ा नफरत, महंगाई और भ्रष्टाचार : धीरज दुबे

Share

 

प्रधानमंत्री मोदी ने मंडल डैम का किया था झूठा शिलान्यास

 

फोटो : धीरज दुबे 

 

गढ़वा : झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे ने भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर भाजपा के सांसद और दिग्गज नेता घूम-घूमकर अपना पीठ थपथपा रहे हैं। जबकि नौ वर्ष के कार्यकाल में देश में झूठ, नफरत, महंगाई और भ्रष्टाचार बढ़ा है। केंद्र सरकार का नौ वर्ष पूरी तरह से पूंजी पतियों को समर्पित रहा। प्रधानमंत्री ने दिन-रात मेहनत कर गौतम अडानी की कंपनी को देश-विदेश में ठेका दिलवाने काम किया। परिणामस्वरूप 2014 में देश के अमीरों की सूची में ग्यारहवें नंबर पर मौजूद अदाणी ग्रुप आज अमीरों की सूची में शीर्ष स्थान पर मौजूद है। केंद्र की सरकार ने देश की सरकारी संपत्तियों का निजीकरण कर व्यक्ति विशेष की झोली में डाल दिया। नौजवानों को हर वर्ष दो करोड़ नौकरी देने का वादा सपना ही रह गया। निजीकरण होने से देश के होनहार नौजवान निजी कंपनियों में न्यूनतम वेतनमान पर 12-14 घंटे नौकरी करने को मजबूर हैं। ‌ 

   श्री दुबे ने कहा कि केंद्र की सरकार ने अपने नौ साल के कार्यकाल में सरकारी जांच एजेंसियों को भी कठपुतली बनाकर रखा। उन्हें अपने फायदे और नुकसान के हिसाब से इस्तेमाल करते रहे। यहां तक कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले मीडिया ग्रुप को भी सच लिखने या दिखाने पर आयकर विभाग की छापेमारी कराकर डराने की भरपूर कोशिश की गई। अपने कार्यकाल में केन्द्र की भाजपा सरकार ने कई बार पैसे और सत्ता के बल पर जनादेश को ठेंगा दिखाया। विधायकों की खरीद-फरोख्त कर कई राज्यों में सरकारें बदल दी, कई पार्टियों में दो फाड़ कर दिया। संविधान को तार-तार करने में केंद्र की भाजपा सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ा है। महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के मामले में सरकार पूरी तरह से फेल है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के नौ साल की उपलब्धि में नफरत, भ्रष्टाचार और मंहगाई में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने इवेंट मैनेजमेंट के दम पर झूठा वाहवाही बटोरने का काम किया। देश में उठने वाले असली जनमुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए केंद्र सरकार ने कई बार भावनाएं आधारित मसलों को कुरेदने का काम किया है। केंद्र की भाजपा सरकार जनहित के काम की बजाय झूठ, अफवाह तथा झूठी सहानुभूति का सहारा लेने का काम किया है। श्री दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंडल डैम का झूठा शिलान्यास किया था। प्रधानमंत्री द्वारा शिलान्यास के जाने के बाद भी मंडल डैम की स्थिति आज भी ज्यों की त्यों है।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!