Advertisement

गढ़वा: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गढ़वा नगर इकाई द्वारा विभिन्न कोचिंग संस्थानों में सदस्यता अभियान चलाया

Share

गढ़वा: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गढ़वा नगर इकाई द्वारा विभिन्न कोचिंग संस्थानों में सदस्यता अभियान चलाया गया।। सदस्यता 22 जुलाई से प्रारंभ है। इस वर्ष सदस्यता अभियान प्रत्यक्ष रूप से हो रहा है और साथ में इच्छुक विद्यार्थियों ऑनलाइन भी ले सदस्य बन सकते हैं।। सदस्यता अभियान में छात्रों को संबोधित करते हुए जिला संयोजक विकास चंद्रवंशी ने कहा कि एबीवीपी विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। इसका उद्देश्य छात्र और शिक्षकों के हित में काम करना है। एबीवीपी वर्ष भर अनेकों गतिविधियों के माध्यम से सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को बढ़ावा देना, भारत भूमि के सांस्कृतिक मूल्यों का संवर्धन और प्रचार-प्रसार करना, राष्ट्रीय नायकों के प्रति आदर भाव को बनाए रखना, संविधान की गरिमा के अनुरूप कार्य करना आदि है। संगठन में ऐसे सभी समान विचारधारा के लोगों का स्वागत है, जिनके लिए राष्ट्रहित सर्वोपरी है।। जिला सह संयोजक कुमार शुभेंद्र ने कहा कि विद्यार्थी परिषद वर्ष भर छात्रों के बीच कैंपस में रहने वाली छात्र संगठन हैं।। इस वर्ष विद्यार्थी परिषद पूरे जिले में 9000 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।। विद्यार्थी परिषद छात्र हित के अलावा सामाजिक कार्य में भी बड़ी भूमिका निभाती है।। सदस्यता अभियान में सुभम तिवारी,पुरुषोत्तम सिंह चंदेल,अखिल कुमार,कौस्तुभ तिवारी,राकेश पाल, सोनू दुबे,विवेक ठाकुर, अंकित शुक्ल कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!