Advertisement

गढ़वा : 5 लाख का इनामी भाकपा माओवादी का सब जोनल कमांडर गिरफ्तार

Share

अतुलधर दुबे

गढ़वा : गढ़वा पुलिस ने कल 31 अगस्त की रात्रि गढ़वा जिले के मझिआंव थाना क्षेत्र के बूढ़ीखांड गांव से भाकपा माओवादी का पाँच लाख का इनामी सबजोनल कमांडर रविन्द्र मेहता उर्फ छोटा व्यास को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त जानकारी देते हुए गुरुवार को गढ़वा के पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा ने बताया कि गुप्त सूचना मिल रही थी कि भाकपा माओवादी का बिहार झारखंड रीजनल एरिया कमिटी के मध्य जोन का कमांडर रविन्द्र मेहता उर्फ छोटा व्यास बिहार पुलिस द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के डर से गढ़वा जिले के मझिआंव थाना क्षेत्र में छिपा हुआ है। इसके आलोक में पुलिस की एक विशेष टीम गठित कर बुधवार रात्रि गढ़वा जिले के मझिआंव थाना क्षेत्र के बूढ़ीखांड गांव से रविन्द्र मेहता उर्फ छोटा व्यास को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार नक्सली पलामू जिले के विश्रामपुर थाना के कौड़िया गांव का रहने वाला है।
पुलिस अधीक्षक श्री झा ने बताया कि झारखंड सरकार इस नक्सली पर पांच लाख रु का इनाम घोषित था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार रविन्द्र मेहता उर्फ छोटा व्यास बिहार तथा झारखंड के सीमावर्ती इलाके में काफी सक्रिय था। उन्होंने बताया कि इसके विरुद्ध झारखंड तथा बिहार में 16 मामले दर्ज है जिसमें से 5 मामला पलामू जिले का तथा 16 बिहार के गया तथा औरंगाबाद जिले का मामला शामिल है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार रविन्द्र भाकपा माओवादी का हार्डकोर नक्सली था जिसने 2021 में पंचायत चुनाव में बिहार के मदनपुर थाना में पंचायत भवन को विस्फोट कर उड़ाया था। इसके अतिरिक्त भी कई संगीन मामले इसके खिलाफ दर्ज हैं।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!