Advertisement

डीएवी भवनाथपुर में मेजर ध्यानचंद जी का मनाया गया जन्म शताब्दी

Share


भवनाथपुर: हॉकी के जादूगर और तीन बार लगातार ओलंपिक में स्वर्ण पदक दिलाने वाले महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जन्मशताब्दी समारोह का आयोजन राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल सेल भवनाथपुर में किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य राकेश कुमार सिन्हा द्वारा दीप प्रज्जवलित कर की गई। इस अवसर पर आयोजित मेहंदी ,वाद विवाद और राखी प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और मेडल दिया गया जिसमें राखी प्रतियोगिता में अंशिका मेहता प्रथम, वंशिका रानी द्वितीय और प्रियांशु कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में परिधि प्रथम, अनुष्का राज द्वितीय और कुमारी अनुश्री ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जूनियर ग्रुप वाद विवाद प्रतियोगिता में अक्षिता द्विवेदी प्रथम, मयंक राज और आयुष कुमार पांडेय द्वितीय और अंशिका मेहता ने तृतीय स्थान प्राप्त कियाl वहीं सीनियर ग्रुप वाद विवाद प्रतियोगिता में पूर्णिमा कुमारी प्रथम , स्वप्निल द्विवेदी और आयुष सिंह द्वितीय तथा आयुष मेहता और शैलेश प्रजापति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

खेल शिक्षक अरूण कुमार सिंह,संजय राय भट्ट,विभूति भूषण साहू और प्राचार्य राकेश कुमार सिन्हा ने राष्ट्रीय खेल दिवस और मेजर ध्यानचंद के संघर्ष पूर्ण जीवन के बारे में छात्र छात्राओं को जानकारी दी और उन्हें प्रेरित किया गया।
धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक ओम प्रकाश सिंह , शांति पाठ संस्कृत शिक्षक प्रवीण पाण्डेय द्वारा किया गया।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!