Advertisement

गढ़वा: गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र में बाहर से लोग आ कर गुण्डाराज फैला चुके हैं: सत्येंद्र नाथ

Share

अतुलधर दुबे

गढ़वा: मेराल लाठी चार्ज मामले में स्थानीय जनता एवं व्यवसायियों के धरना प्रदर्शन के दौरान गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के पुर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी पहुंचकर धरना प्रदर्शन का समर्थन किए। धरना प्रदर्शन के दौरान पुर्व भाजपा विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी के नेतृत्व में हजारों लोग जुलुस के रुप में मेराल थाना पहुंचे और थाना प्रभारी एवं डीएसपी को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रशासन 48 घंटा के अंदर दोषी को गिरफ्तार करने को कहा है, इस दौरान भाजपा का प्रतिनिधी मंडल हासनदाग गांव पहुंचा.

जहां सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.इस दौरान पुर्व भाजपा विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने कहा कि अगर 48 घंटा के अंदर कारवाई नहीं हुआ तो समस्त जनता के साथ भाजपा आंदोलन करेगा। मौके पर ग्रामीणों ने आंदोलन में साथ देने का वादा किया। मौके पर पुर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा कि गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र में बाहर से लोग आ कर गुण्डाराज फैला चुके हैं, दलाली,लुट, हत्या, गुण्डागर्दी का कारोबार बड़े पैमाने पर खुलेआम चल रहा है.जनता को लुटा जा रहा है.

उन्होंने कहा कि आखिर किसके इशारे पर प्रशासन द्वारा अपराधियों को पकड़ कर छोड़ा जा रहा है.आम जनता एवं व्यवसायी को दुकान घर में घुस कर मारा गया राहगीर को पकड़ पकड़ कर मारा गया। उन्होंने कहा कि प्रशासन अपनी कमी को छिपाने के लिए निर्दोष लोगों पर डंडा चलाया यह बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इतिहास में पहली बार इस तरह का घटना मेराल में घटा है.सरकार में बैठे मंत्री विधायक के इशारे पर अपराधियों को बचाया जा रहा है, लेकिन भाजपा आम जनता के साथ खड़ी है.उन्होंने कहा कि प्रशासन 48 घंटा के अंदर अविलंब दोषी पर कार्रवाई करे वरना भाजपा ईट से ईट बजाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि अपराधियों एवं दोषी अधिकारी पर कारवाई नहीं हुई तो पुरे जिलेभर में चक्का जाम किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, उपाध्यक्ष संजय भगत, जिला महामंत्री संतोष दुबे, जिला मिडिया प्रभारी विवेकानंद तिवारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अरविंद धर दुबे,भाजपा गढ़वा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, मेराल मंडल अध्यक्ष उदय कुशवाहा, मनोज जायसवाल,डॉ. लाल मोहन, विकास दुबे, व्यवसायी संघ के अध्यक्ष कृष्णा कुशवाहा सहित अन्य हजारों लोग मौजूद थे।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!