Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़ मेराल:मेराल थाने पर पथराव, पुलिस कर्मी सहित एक दर्जन लोग घायल

Share

कन्हैया कुमार

मेराल(गढ़वा)/ मेराल थाना पर हासनदाग के आक्रोशित लोगों ने पथराव कर दिया है। वही इस दौरान पुलिस ने भी हल्का बल प्रयोग किया। जिससे कुछ पुलिस कर्मी सहित 1 दर्जन कर करीब लोग घायल हो गए है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। आस पास अफरा तफरी का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में पहुंचे लोग थाने का घेराव कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी कर रहे है। उधर पुलिस भी सतर्क है। डीएसपी अवैध यादव दल बल के साथ मौके पर मौजूद है। बड़ी संख्या में मौके पर पुलिस बल बुला लिया गया है। आक्रोशित लोग हासनदाग में मृतक नाथन चौधरी के हत्यारों को पुलिस पर पैसे लेकर छोड़ने का आरोप लगा रहे है। गुरुवार को नाथन चौधरी का शव यूरिया नदी के समीप पाया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि इस मामले में पुलिस ने 4 लोगो को हिरासत में लिया था लेकिन शुक्रवार को पैसे लेकर छोड़ दिया। समाचार लिखे जाने तक हंगामा जारी है।

क्या है मामला

मेराल थाना क्षेत्र के हासनदाग यूरिया नदी स्थित श्मशान घाट के पास गुरुवार की सुबह में लापता 70 वर्षीय नाथन चौधरी का खेत में पाया गया था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। परिजन के अनुसार मृतक बुधवार की सुबह में घर से निकले थे। देर रात तक घर वापस नहीं आने पर परिजनों द्वारा खोजबीन किए जाने के दौरान गुरुवार की सुबह में फसल लगे खेत में उनका शव पाया गया।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!