Advertisement

रमकंडा: तेंदुआ को पकड़ने के लिए वन विभाग ने लगाए 50 कैमरे!

Share

रमकंडा: गढ़वा जिले में तेंदुए के आतंक के बाद उसे पकड़ने के लिए वन विभाग ने 50 कैमरे लगाए हैं। भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु पदाधिकारी एविन बेन्नी के निर्देश पर कैमरे लगाए गए। इधर, रेंजर गोपाल चंद्रा ने बताया कि सिजो में तेंदुए का पद चिन्ह मिला है। इससे प्रतीत होता है कि तेंदुआ पीटीआर की ओर लौट रहा है।

बता दें कि 28 दिसंबर को कुशवार गांव में तेंदुए ने किशोर हरेंद्र को मार डाला था। इसके बाद वन विभाग की टीम गांव के आसपास नजर रख रही है। इसी क्रम में बलिगढ़, तेतरडीह, बैरिया, सिजो समेत एक दर्जन गांवों में कैमरे लगाए गए। उधर, वन संरक्षक दिलीप यादव और डीएफओ राशि कुमार की ओर से तेंदुए को आदमखोर घोषित करने की अनुशंसा कर दी गई है। डीएफओ ने बताया कि आदमखोर घोषित होने के बाद उसे ट्रैकुलाइज कर पकड़ने का प्रयास किया जाएगा। उससे पहले उसे पीटीआर भेजने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें सफलता नहीं मिली तो मारने पर विचार होगा।

बछिया पर हमला : तेंदुए ने शुक्रवार देर शाम हरहे निवासी चतुरी साथ के बछिया पर हमला बोला हमला में बछिया घायल हो गई है। हमले के बाद तेंदुआ बछिया को दबोचकर ले जाने लगा। तभी ग्रामीणों के शोर के बाद तेंदुआ बछिया को छोड़ भाग हो गया।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!