Advertisement

गढ़वा: घर-घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम को लेकर सांसद ने की वर्चुअल बैठक

Share

गढ़वा: भाजपा गढ़वा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए पलामू भाजपा सांसद बीडी राम ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के दौरान हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता हर घर अभियान कार्यक्रम के माध्यम से तिरंगा लगाने के लिए आम जन को प्रेरित करेंगे।
प्रदेश प्रवक्ता सह गढ़वा जिला प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम देश में पहली बार मनाया जा रहा है यह ऐतिहासिक कार्यक्रम है इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता दिन रात मेहनत कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रहित को बढ़ावा देने का काम किया है उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को यह पता चलेगा की भारत की आजादी के लिए लड़ने वाले देश के रणबांकुरों ने किस तरह से अपनी जान की बाजी लगाकर देश को आजाद कराया था। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम से देश में एक नया उर्जा का संचार हुआ है हर जगह लोग तिरंगा का सम्मान करते हुए वीर शहीदों को नमन कर रहे हैं।
भाजपा गढ़वा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत गढ़वा जिला के सभी मंडल में हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम को गति देने के लिए भाजपा कार्यकर्ता दिन रात मेहनत कर रहे हैं भाजपा का यह कार्यक्रम मंडल से लेकर बुथ स्तर पर आयोजित किया जा रहा है इसमें तिरंगा पद यात्रा, बाईक रैली, संगोष्ठी, महापुरुषों के प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान जैसे अनेकों कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है.


भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रघुराज पाण्डेय ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा पार्टी है जो शहिदों के सम्मान में इतना बड़ा कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है भाजपा कार्यकर्ता नि:स्वार्थ देश के लिए काम कर रहे हैं उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम राष्ट्र भावना से प्रेरित कार्यक्रम है देश ही नहीं बल्कि विश्व के लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पुरा देश आजाद भारत का अमृत महोत्सव मना रहा है हर घर तिरंगा अभियान को गति देने के लिए हजारों लाखों कार्यकर्ता अनेकों कार्यक्रम कर लोगों को जागरूक करने में लगे हैं बैठक का संचालन भाजपा गढ़वा जिला महामंत्री संतोष दुबे ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री विकास स्वदेशी, जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र दूबे, उमेन्द्र यादव, राजीव रंजन तिवारी, जिला मंत्री ठाकुर प्रसाद महतो,जिला मिडिया प्रभारी विवेकानंद तिवारी,सुरेन्द्र विश्वकर्मा, कैलाश कश्यप, लवली आनंद,श्री बंशीधर नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामलला दूबे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता गुप्ता, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण राम, मंडल अध्यक्ष विनोद द्विवेदी, उमेश कश्यप, बजरंग प्रसाद, राजेश्वर ठाकुर,उदय कुशवाहा,बसंत प्रसाद, उदय मेहता, विकास पाण्डेय,कुमार कनिष्क,प्रताप जायसवाल, बलजीत सोनी, पवन कुमार, अवध बिहारी गुप्ता, प्रताप जायसवाल, संजय यादव,उदय प्रजापति, बलराम यादव सहित अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!