रमना: परिर्वतन रथ पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ किया बाबूलाल मरांडी का स्वागत
रमना: भाजपा मंडल इकाई के द्वारा नगर उंटारी से चल के आई परिवर्तन रथ पहुंचने पर झारखंड प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया.भाजपा नेत्री सह प्रमुख करुणा सोनी के नेतृत्व में सैकड़ो महिलाए ने सामूहिक रूप से परिवर्तन रथ को पूजा पाठ कर विदा किया.इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने मानस मंदिर के समीप फूल-मालाओं से अभिनंदित किया.मालूम हो की
शनिवार को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बंशीधर नगर में आयोजित कार्यक्रम के बाद बाबूलाल मरांडी, सांसद बीडी राम सहित कई भाजपा नेता गढ़वा लौटते समय परिवर्तन यात्रा में शामिल हुए.मौके पर मंडल अध्यक्ष बलजीत कुमार सोनी, विधायक प्रतिनिधी पंकज कुमार सिंह,जोखू सिंह, राकेश विश्वकर्मा, रूपनारायण यादव, सुमन गुप्ता,शंकर चंद्रवंशी,मुन्ना प्रजापति अजीत सोनी,रामकेवल पासवान,मंतोष पासवान,राजेश सिंह,प्रियांशु सहित कई लोग मौजूद थे.