केतार: प्रसिद्ध चिकित्सक के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर, विधायक ने दिया कंधा
केतार: सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ ओंकारनाथ शर्मा के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। जैसे ही मृतक का पार्थिव शरीर केतार स्थित निवास पहुंचा, श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। विधायक भानू प्रताप शाही ने चिकित्सक के आवास पहुंच श्रद्धांजलि देते हुए शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दिया। वही शव यात्रा के दौरान विधायक ने कंधा भी दिया। विधायक ने कहा की डॉ साहब का निधन क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। इस ग्रामीण इलाके में 24 घण्टे सेवा देने वाले एकमात्र डॉक्टर थे। इनका चिकित्सा क्षेत्र समाजसेवा था। कई लोगों की जान बचाई है। मेरे लिए यह व्यक्तिगत क्षति है। बताते चले कि हर्ट अटैक से बीती रात विख्यात चिकित्सक डॉ ओंकार नाथ शर्मा का निधन हो गया था। वे नगर उंटारी के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ निसिथ नीरव व डॉ निशंक निश्रम के पिता थे। वही डॉ प्रवीण मिश्रा, अमित शुक्ला, सुशील चौबे, रोहिणिकांत पांडेय, डब्लू शुक्ल, रवि सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने घर पहुंच कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।