रमना: स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया
रमना : प्रखंड मुख्यालय सहित आस पास के क्षेत्रों में आजादी का स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया.इस अवसर पर के अवसर पर प्रखंड में सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में शान के साथ तिरंगा झंडा फहराया कर वीर शहीदों को नमन किया गया.जिसमे मुख्य रूप से प्रखंड कार्यालय में प्रमुख करुणा सोनी,थाना परिसर में प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा,झामुमो कार्यालय में नागेंद्र कुमार सिंह,यंग स्टार ग्रुप एंड ट्रस्ट कार्यालय में सुनील गुप्ता,भाजपा प्रखंड कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष बलजीत सोनी, सर्वेश्वरी चौक पर समाज सेवी त्रिवेणी राम, सहारा कार्यालय में धनंजय प्रसाद गुप्ता,एसबीआई में संजय वर्मा,ग्रामीण बैंक में वेदप्रकाश पाल,डाकघर में रामु गुप्ता,वन परिसर में नीरज कुमार मेहता,सदर पंचायत प्रांगण में मुखिया दुलारी देवी,सिलिदाग पंचायत में मुखिया अनिता देवी,बहियार खुर्द पंचायत में मुखिया सोनी देवी,हरदाग कला पंचायत में मुखिया सहदेव चौधरी,बहियार कला पंचायत में मुखिया सावित्री देवी,टंडवा पंचायत भवन में मुखिया संतोष सिंह,बुलका पंचायत में मुखिया अनीता देवी, गम्हरिया पंचायत में मुखिया पानपती देवी,कर्णपुरा पंचायत सचिवालय में मुखिया अजीत कुमार पांडेय,मड़वनिया पंचायत सचिवालय में मुखिया स्वीटी वर्मा,मध्य विद्यालय चुन्दी में प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता,मध्य विद्यालय परसवान में प्रभारी रामदयाल सिंह,उच्च विद्यालय भागोडीह में प्रधानाध्यापक राकेश पाण्डेय,संत जेपी स्कूल में प्रभारी रोहित रंजन ने तिरंगा फहराया.इस अवसर पर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में प्रभात फेरी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.