Advertisement

श्री बंशीधर नगर: ताजिया का गुंबद 1लाख 32 हजार वोल्ट का तार में सटने से ताजिया जलकर खाक, तीन लोग जख्मी, अस्पताल में चल रहा इलाज।

Share

घायलों की तस्वीर

 श्री बंशीधर नगर :- मुहर्रम पर्व को लेकर थाना क्षेत्र के सरहस्ताल गांव में निकाले गए ताजिया का गुंबद 1लाख 32 हजार वोल्ट के तार में सटने से ताजिया जलकर खाक हो गया। वही इसके चपेट में आने से तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी जख्मी का इलाज अनुमंडल अस्पताल में किया गया। जहां चिकित्सक ने स्थिति खतरे से बाहर बताया। घटना शनिवार को 12 बजे का बताया जाता है। जख्मी सभी सरहस्ताल गांव निवासी रसूल मियां के 45 वर्षीय पुत्र आलम अंसारी, हर्जूउद्दीन अंसारी के 30 वर्षीय पुत्र हकीक अंसारी तथा मरहूम अंसारी के 40 वर्षीय पुत्र अली बास अंसारी का नाम शामिल है। घटना के बारे में बताया जाता है कि सरहसताल गांव से ताजिया निकालकर लोग भ्रमण करते हुए थरकिया गांव गए वापस लौटने के दौरान सरहसताल गांव जैसे ही पहुंचा सड़क के ऊपर 1लाख 32हजार वोल्ट विद्युत तार में ताजिया का गुंबद सट गया। गुंबद के हटने के साथ ही ताजिया में आग पकड़ लिया। ताजिया को लेकर चल रहे तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए वही कई लोगों को हल्की झटके लगे। ताजिया में आग लगते ही लोगों ने बुझाने का प्रयास किया लेकिन जब तक आग बुझा पाते तब तक ताजिया पूरी तरह जलकर खाक हो गया था। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केसरी, थाना प्रभारी नीतीश कुमार सिंह, अंचल अधिकारी अरुण कुमार मुंडा, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवण राम सहित अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचकर घटना में जख्मी हुए लोगों की स्थिति की जानकारी लिया।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!