Advertisement

सगमा: कटहर गढ़ के सुरेंद्र प्रताप देव का निधन

Share

सगमा : धुरकी थाना अंतर्गत कटहर कला गांव निवासी सह कटहर गढ़ के कुमार सुरेंद्र प्रताप देव का गुरुवार के करीब पांच बजे गढ़वा में निधन हो गया। सुबह करीब 2 वर्षों से गंभीर बीमारी से ग्रसित है उनका इलाज लखनऊ पीजीआई से चल रहा था।

परिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कल ही कटहर गढ़ से गढ़वा अपने क्वाटर में गए थे। आज सुबह में एकाएक उनका तबीयत बिगड़ गई, परिजनों ने तत्काल उन्हें अस्पताल में ले जाया गया। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। श्री देव पूर्व में 32 वर्षों तक मुखिया रह चुके थे। वह पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव के चचेरे चाचा थे।

निधन की सूचना पाकर उनके कटहर गढ़ आवास पर बड़ी संख्या में प्रखंड क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे हैं। समाचार लिखे जाने तक उनका शव गढ़वा में ही था। मिली जानकारी के मुताबिक उनका दाह संस्कार वाराणसी में किया जाएगा।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!