Advertisement

गढ़वा: आयुक्त के सेवानिवृत्ति पर गढ़वा में विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन

Share

अतुलधर दुबे

गढ़वा: आयुक्त के सेवानिवृत्ति पर आज गढ़वा जिले के परिसदन में गढ़वा जिला प्रशासन की ओर से विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सेवानिवृत्ति के उपरांत आयुक्त ने कहा कि काम करने वाले पदाधिकारी उन्हें हमेशा प्रभावित किया। उपायुक्त के नेतृत्व में गढ़वा जिला प्रशासन की टीम ने चिकित्सा व्यवस्था के नेक्सेस का उद्भेदन किया। इससे लोगों का दोहन रूका। प्रशासन ने मुसहर परिवार के बीच पहुंचकर लोगों को लाभ दिया। उनके सर्वांगीण विकास के लिए सुविधा पहुंचाई। साथ ही मतदाता सूची में उल्लेखनीय कार्य किया। प्रशासन के प्रयास से बूढ़ा पहाड़ का ऑपरेशन सफल हुए। प्रशासन बूढ़ा पहाड़ के लोगों के बीच गई और उन्हें सुविधा प्रदान किया जाना प्रशासन की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि लीडरसीप क्वालिटी विकसित करनी चाहिए। सरकारी सेवा बड़ा प्लेटफार्म देता है। इस प्लेटफार्म का सदुपयोग कर और लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि गढ़वा जिला प्रशासन सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारा, जिसका सीधा लाभ लोगों को मिल रहा है। इसके लिए उन्होंने गढ़वा जिला प्रशासन की पूरी टीम के प्रति आभार जताया और धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि गढ़वा जिला प्रशासन के सकारात्मक प्रयास से जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रह रहे लोगों को लाभ पहुंच रहा है।

पलामू जोन के आईजी राजकुमार लकड़ा ने कहा कि आयुक्त जटा शंकर चौधरी पलामू प्रमंडल के साथ-साथ राज्य के पारदर्शी प्रशासन का बड़ा नमूना पेश किया है। समर्पित भावना से योजनाओं का लाभ पहुंचाने में स्थानीय प्रशासन का सहयोग किया। आमजनों की‌ समस्याओं का निदान किया और हर तबके के लोगों के साथ जूड़े रहे। उन्होंने आयुक्त के उज्जवल भविष्य की कामना की।

समारोह में उपायुक्त रमेश घोलप ने कहा कि आयुक्त के 36 वर्षों की सेवा के बाद भी उनके जज्बे से ऊर्जावान बनने की सीख देती है। उन्होंने कहा कि आयुक्त पलामू प्रमंडल में रहते हुए सभी लोगों से कनेक्ट में रहे। प्रशासन के पदाधिकारी पब्लिक से कैसे कनेक्ट रहें, इसका बड़ा मिशाल बनकर हमसबों में उत्साहवर्धन किया। आयुक्त का सेवाकाल हमसभी हमसभी को सिखने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि आयुक्त ने अच्छे कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं आमजनों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने गढ़वा जिला प्रशासन की ओर से आयुक्त को सेवानिवृत्ति पर शुभकामनाएं दी। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य एवं लंबी उम्र की कामना की। उन्होंने भरोसा जताया कि उनके सेवा अनुभव का फायदा भविष्य में भी राज्य के लोगों को मिलता रहे।

गढ़वा के उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय ने विदाई-सह-सम्मान समारोह का संचालन करते हुए आयुक्त के साथ किए गए कार्य अनुभव को साझा किया। उन्होंने कहा कि आयुक्त सकारात्मक सोच के व्यक्ति रहे हैं। जिसका लाभ पदाधिकारियों एवं पलामू प्रमंडल के आमजनों को मिला। उन्होंने आयुक्त को दीर्घायु होने की कामना की। साथ ही उनके कार्य अनुभव का लाभ लोगों को मिलता रहे, इसकी उम्मीद जताई।

अपर समाहर्ता पंकज कुमार सिंह ने कहा कि आयुक्त के काम करने के प्रति दृढ़ इच्छा हमसबों के लिए प्रेरणादाई है। उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

गढ़वा के अनुमंडल पदाधिकारी राज महेश्वरम ने कहा कि आयुक्त द्वारा 36 वर्षों की बेदाग सेवा स्वाभिमान की बात है। आयुक्त का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा और वे गौरव के साथ सेवानिवृत्त हुए हैं। विशेष रुप से कृषि के क्षेत्र में काम किया और किसानों के प्रति उनकी संवेदना रही।

कार्यक्रम में उक्त पदाधिकारियों के अलावा रका के अनुमंडल पदाधिकारी रामनारायण सिंह, गढ़वा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार सिंह, सिविल सर्जन डॉ. अनिल सिंह, जिला योजना पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडेय, अंचल अधिकारी मयंक भूषण, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमूद झा सहित गढ़वा जिले के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थें।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!