भवनाथपुर: पीएम आवास पूर्ण नही करने वाले लाभुकों पर प्राथमिकी दर्ज
भवनाथपुर : भवनाथपुर प्रखंड के 99 लाभुकों ने प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त लेने के बाद एक वर्ष बाद भी पीएम आवास का निर्माण कार्य शुरू नही किया गया। बीडीओ जयपाल महतो ने उक्त सभी लाभुकों पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन दिया है। जिसमें
अरसली दक्षिणी के विनय कुमार यादव, रामवृक्ष सिंह, शांति देवी, लक्ष्मी देवी, रीता देवी, उदय यादव, प्रमिला देवी, अशोक कुमार यादव, जुगुल राम, जोखनी देवी, पुकार महरा, सोनिया देवी, जटू भुंइया, सकेंद्र बियार, पिंकी देवी, अरसली उतरी के विजय सिंह, कामेश्वर राम, मनोज राम, शंकर कुमार राम, फेकन शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, आनंददेव ठाकुर, संजय प्रसाद गुप्ता, रश्मि कुमारी, सहोदरी देवी, ओमप्रकाश शर्मा, विजय बियार, रामकेश प्रजापति, गोपाल साह, प्रदीप कुमार मेहता, भवनाथपुर के उषा देवी, नकु भुंइया, सुभाली देवी चपरी के अखिलेश चौबे, मिना देवी, अनुज कुमार चौबे,
पंडरिया पूनम देवी, राजेंद्र यादव, लीलावती देवी, नरेश यादव, बिंदु देवी, बुधनारायन यादव, विंध्याचल साह, नंदू कुमार पासवान, अजय कुमार गुप्ता, सुदर्शन यादव, अनिता देवी, प्रमोद बियार, अमेंद्र साह, बिगु महतो कैलान के ममता देवी, मणिकराज देवी, सतिया देवी, सोनू भुंइया, गुलपतिया देवी, गोरकी देवी, शांति देवी, कलावती देवी, शिवनाथ यादव, सुनेश्वर यादव, प्रेमा देवी, सरिता देवी, चन्द्रावती देवी, इंद्रदेव प्रजापति, मखोला देवी, सिमा देवी, नीलम देवी, सबिता देवी, कृष्णा राम, सिंदुरिया के राजेंद्र साह, आनंद कुमार पासवान, बनसानी के दुखन चंद्रवंशी, सुदेश्वर पाठक, अजय राम, सकुंता देवी, बिगन प्रसाद यादव, उमेश प्रसाद यादव, नागेंद्र यादव, सुबोध पाठक, सतीश कुमार पाठक, शोभनाथ ठाकुर, श्यामनारायण यादव, अवध नारायण यादव, दशरथ यादव, लालबिहारी राम, प्रकाश प्रसाद यादव, चन्द्रदेव यादव एवं मकरी के राजू राम, बुधु राम, लालमुनी उरांव, धर्मदेव भुंइया, उपेंद्र पाल, विनोद कुमार यादव, सुधा देवी, मेवा विश्वकर्मा, मंजू देवी, विजय राम का नाम शामिल है। बीडीओ ने आवेदन में जिक्र किया है, कि पीएम आवास की पहली किस्त लेने के बाद लाभुकों द्वारा आवास निर्माण शुरू नही कराया गया। आवास निर्माण को लेकर उन सभी लाभुकों को तीन बार नोटिस दिया गया था, साथ कर्मियों द्वारा उनके घर जाकर आवास निर्माण शुरू कराने की बात कही गई, लेकिन लाभुको द्वारा निर्माण कार्य शुरू नही कराया गया। बीडीओ ने उक्त सभी लाभुकों के उपर सरकारी राशि गबन से संबंधित प्राथमिकी दर्ज करने हेतु थाना में आवेदन दिया है।