Advertisement

ब्रेकिंग गढ़वा: सड़क दुर्घटना में 3 की मौत

Share

कन्हैया चौबे

गढ़वा जिले में शनिवार को हुए दो सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में एक पुलिस का जवान भी शामिल है। पहली घटना में गढ़वा जिला के पुलिस लाइन में पदस्थापित जवान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी है। घटना गढ़वा मंझीआंव- मुख्य मार्ग में घटित हुई है।जवान अशोक राम छुट्टी में अपने घर जा रहे थे, उसी दौरान महराना बस की चपेट में आने से उनकी मौत हो गयी है।

2 दिन पूर्व जवान श्री बंशीधर अनुमंडल न्यायालय में पदस्थापित था। जिसके बाद उसकी पदस्थापना पुलिस लाइन में हुई थी। पदस्थापना के बाद जवान छुट्टी लेकर अपने घर जा रहा था, उसी दौरान जवान बस की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मंझीआंव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद ड्राइवर बस छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है। जवान की मौत को लेकर पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।


वही एक अन्य घटना गढ़वा-शाहपुर सड़क पर घटी, जहां भिखही मोड के समीप बस और पीकअप वाहन के टक्कर में दो लोगो की मौत हो गयी है। घटना में पिकअप के चालक और सहयोगी की मौत हो गयी है। घटना भिखही मोड के समीप सुबह 9:30 बजे हुई है। गढ़वा से रिलायंस बस रांची जा रही थी। वही पिकअप वाहन डाल्टनगंज से गढ़वा की ओर आ रही थी। इसी दौरान भिखही मोड़ के समीप दोनों वाहनों के बीच भीषण टक्कर हो गयी। घटना में गढ़वा थाना क्षेत्र के पिपरा गाँव निवासी जाफ़रान् खान का पुत्र साजिद खान और सुखबाणा गाँव के जाहिद अंसारी की मौत की सूचना है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने गढ़वा-शाहपुर रोड को जाम कर दिया है। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी है। आक्रोशित लोग मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे है। घटनास्थल पर सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद है।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!