कांडी: मुख्यमंत्री फसल सुखा राहत योजना का विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
गढ़वा/कांडी : प्रखंड अंतर्गत लमारीकला पंचायत भवन में मुख्यमंत्री फसल सुखा राहत योजना का विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही किसानों के लिए मुख्यमंत्री फसल सुखा राहत योजना जो जिले के सभी प्रखंड से पंचायत तक चलाई जा रही है।शनिवार को समय 11 बजे दिन में कांडी प्रखंड क्षेत्र के लमारीकला पंचायत भवन में शिविर लगा कर
सैकड़ों ग्रामीणों को फसल सुखा राहत योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई वहीं राजस्व कर्मचारी वशिम अंसारी ने बताया की यह योजना 15 दिसंबर तक चलेगा और जो किसान फसल राहत योजना में छूट गए है ओ सभी अपना अपना किसान रजिस्ट्रेशन करा ले और अपना ekyc करा ले जिससे 29 दिसंबर को सभी किसान के खाते में सरकार द्वारा भेजी गई राशि चली जायेगी किए गए शिविर के आयोजन में राजस्व कर्मचारी वशिम अंसारी ,पंचायत स्वयंसेवक मुरारी पासवान, सुनंद कुमार ,ओमप्रकाश प्रजापति मुखिया प्रतिनिधि रिंकू सिंह, वार्ड सदस्य दिलीप प्रजापति,लालमेंद्र पासवान, वार्ड सदस्य पति ददूनी बैठा, सूचित सिंह,शंकर चंद्रवंशी, करमू साव,विश्वनाथ साव इत्यादि उपस्थित थे।