Advertisement

(नवभारत ब्रेकिंग)खरौंधी: गौकशी की घटना से नाराज़ हिंदुओ ने जमकर किया बवाल, नाराज ग्रामीणों ने किया थाना का घेराव, दुकाने रहीं बंद,रात में पांच आरोपी को किया गया था गिरफ्तार, पढ़िये पूरी खबर!

Share

योगेंद्र प्रजापति

खरौंधी : शनिवार की रात में चंदनी पंचायत के डेरवा टोला में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा गौकशी की घटना से नाराज हिंदू समाज के लोगो ने रविवार की सुबह खरौंधी बाजार को बंद कराते हुए थाना का घेराव किया।

हिंदू समाज के लोगो ने गौकशी में शामिल आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। जानकारी के अनुसार खरौंधी थाना प्रभारी ने रात्रि में ही गौकशी में सामिल वार्ड सदस्य मनौवर अंसारी, अजमेर अंसारी, सजमेर अंसारी, मनौवर अंसारी के दामाद बिसुनपुरा थाना क्षेत्र के पटिहारी निवासी मुख्तार अंसारी तथा नसरुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है।

वही रविवार की सुबह बजरंग दल, आरएसएस, शिवसेना, भाजपा, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अन्य राजनीतिक पार्टियों के अलावे सैकड़ों ग्रामीण खरौंधी बाजार में इकट्ठा हुए। अक्रोशित लोगो ने इस घटना के विरोध में खरौंधी बाजार के सभी दुकानों को बंद कराया। खरौंधी बाजार से ही सैकड़ों की संख्या में जय श्री राम, हर हर महादेव, गौ हत्या बंद करो आदि नारे लगाते हुए थाना पर पहुंचे।

जहां अक्रोशित लोगो ने थाना का घेराव किया। अक्रोशित लोगो ने थाना के समुख केतार खरौंधी मुख्य पथ पर ही बैठ गए। घेराव कर रहे लोगो ने अन्य आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। सूचना पर श्रीवंशीधर नगर के डीएसपी प्रमोद कुमार केशरी, पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार, भवनाथपुर पुलिस इंस्पेक्टर चंदन कुमार सिंह खरौंधी थाना पहुंचे थे। थाना घेराव कर रहे ग्रामीणों को डीएसपी प्रमोद कुमार केशरी ने समझाते हुए जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। डीएसपी के निर्देश पर खरौंधी पुलिस ने गौकशी में समलित मनौवर अंसारी के घर से दो महिला को भी गिरफ्तार किया है।

खरौंधी थाना के समुख भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने दोनो महिला को केतार थाना ले गए। थाना घेराव में विहिप अध्यक्ष रामानंद मेहता, प्रमुख आभा रानी, विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र दास, जितेंद्र प्रसाद यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष संध्याकर विश्वकर्मा, उपप्रमुख देवदत्त प्रसाद आर्य, पूर्व प्रमुख गोरखनाथ चौधरी, पूर्व अरंगी मुखिया शिव कुमार यादव, भाजपा नेता बसंत यादव, चंदनी मुखिया रामगहन मेहता, बृंद कुमार सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।


क्या कहते है स्थानीय जनप्रतिनिधि
विहिप अध्यक्ष रामानंद मेहता, विधायक प्रतिंधी उपेंद्र दास, 20 सूत्री अध्यक्ष राजेश कुमार रजक, संध्याकार विश्वकर्मा आदि ने बताया ये सभी आरोपी पूर्व में ही इस तरह की घटना को कई बार अंजाम दे चुके है। ये सभी गाय के प्रतिबंधित मांस को बाहर लेकर सप्लाई करते थे। जिसकी भनक हमलोगो को था। हमलोग इनलोगो को पकड़ने के लिए उसी समय से लगे हुए थे। लेकिन गौकसी करते पकड़ नही पा रहे थे। जब शनिवार की देर शाम इनलोगो को गाय के बछड़े के साथ देखा था। हमलोगों को शंका हुआ इनको पकड़ने के लिए गोलबंद हो गए। जैसे ही वो लोग गाय की बछड़े को काट दिया। अगर प्रशासन इस मामले को गंभीरता से जांच करे तो इन लोगों के अलावे कई नाम और सामने आ सकते हैं।


क्या कहते हैं डीएसपी
श्रीवंशीधर डीएसपी प्रमोद कुमार केशरी ने बताया थाना में इस घटना में शामिल 15 लोगो के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने रात्रि में ही पांच आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सुबह में दो महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है जल्द ही उन्हे भी पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!