खरौंधी: प्रमुख एवं मुखिया रोजगार सेवक द्वारा 120 कंबल का किया गया वितरण

खरौंधी: प्रखंड के चंदनी पंचायत सचिवालय में प्रमुख आभा रानी,मुखिया राम गहन मेहता, रोजगार सेवक कौशल कुमार विश्वकर्मा के द्वारा गरीब, असहाय, वृद्ध महिला और पुरुष के बीच कंबल का वितरण किया गया। मुखिया रामगहन मेहता ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबल का गरीब असहाय व वृद्ध लोगों के बीच वितरण किया जा रहा है। कंबल मिलने के बाद लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। वहीं प्रखंड प्रमुख आभा रानी ने कहा कि पंचायत में 120 कंबल का वितरण किया गाया है।
उन्होंने कहा कि गरीब,असहाय व वृद्ध महिला व पुरुष के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी वार्ड पार्षदों को भी कंबल उपलब्ध करा दिया गया है। सभी वार्ड पार्षदों को भी बढ़ती ठंड को देखते हुए जल्द से जल्द कंबल वितरण करने की बात कही है। मौके पर कई ग्रामीण मौजूद थे।साथ ही सभी वार्ड के वार्ड सदस्य उपस्थित थे