Advertisement

भवनाथपुर: वर्तमान हेमंत सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 11 नवंबर को भवनाथपुर भाजपा करेगी रोषपूर्ण प्रदर्शन: सोनाकिशोर यादव

Share

भवनाथपुर:-
झारखंड भाजपा के निर्देश के आलोक में प्रदेश भाजपा के द्वारा राज्य सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आहूत राज्यव्यापी धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के आलोक में आज भवनाथपुर भाजपा मंडल ईकाई की ओर से कार्यसमिति एवं पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई,जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सोनाकिशोर यादव उर्फ जयप्रकाश यादव ने किया,बैठक में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने अपने विचार रखे तदोपरांत कार्यक्रम की सफलता हेतु पंचायतवार प्रभारियों की नियुक्ति की गई,साथ ही किसान मोर्चा,युवा मोर्चा,अल्पसंख्यक मोर्चा,ओबीसी मोर्चा,अनुसूचित जनजाति मोर्चा,अनुसूचित जाति मोर्चा,महिला मोर्चा के अध्यक्षों को अपने अपने कमिटी के सदस्यों के साथ बैठक करने हेतु निर्देश दिया गया।
कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि “हेमंत सरकार के जनविरोधी नीतियों एवं पूरे राज्य में व्याप्त भय,भ्रस्टाचार,तुष्टिकरण की राजनीति,हत्या,अनाचार,बालू पत्थर की लूट और झूठ के विरोध में राज्यव्यापी प्रखंड स्तरीय धरना देने का निर्देश प्राप्त है जिसके आलोक में भजपा मंडल कमिटी भवनाथपुर के तत्वाधान में दिनाँक 11 नवंबर 2022 को हजारों कार्यकर्ता प्रखंड कार्यालय भवनाथपुर में धरना प्रदर्शन करेंगे। जिसका प्रमुख मुदा आदिवासी विरोधी सरकार • हेमंत सरकार बनते ही चाईबासा में सात आदिवासीयों की नृशंश हत्या • सिद्धो-कान्हों के वंसजों की हत्या • आदिवासीयों के साथ बढ़ रही अनाचार की घटना• TAC के गठन में संवैधानिक प्रक्रिया का पालन नहीं किया करना. युवा विरोधी सरकार एक साल में 5 लाख नौकरी का वादा करके भूले मख्यमत्री हेमन सोरन • बरोजगारी भत्ता क मामल लाकर भी यवाओ के साथ धोखा करना • झारखड में बरोजगारी दर राष्ट्रीय औसत से ज्यादा बढ़ने , गलत नियोजन नीती से युवाओं को हो रहे नुकसान तथा महिलाओं की सुरक्षा के प्रति असंवेदनशीलता के खिलाफ आंदोलन होगा।
मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष रघुराज पाण्डेय, जिला कार्यकारिणी सदस्य विनय चौबे,अनिल चौबे,मनोज सिंह,संजय यादव,महामंत्री भानु गुप्ता,सुनील सिंह, ब्रजेश चौबे,सांसद प्रतिनिधि इंद्रदेव यादव,चंद्रदेव रावत,रामदेव मेहता,आनंद कमलापुरी,सुनील राम,दिनेश रावत,शैलेश चौबे,प्यारेमुहम्मद,अरुण गुप्ता,संगीता गुप्ता,सरिता विश्वकर्मा,दिलीप पासवान,सुरेंदर राम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!