Advertisement

श्री बंशीधर नगर:प्रखंड कार्यालय में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर आयोजित

Share

बंशीधर नगर : प्रखंड कार्यालय के सभागार में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा के तत्वावधान में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उदघाटन जिला सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार त्रिपाठी, पैनल वरिष्ठ अधिवक्ता देवेन्द्र प्रजापति, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष शैलेश कुमार चौबे, बीडीओ श्रवण राम, सीओ अरुण कुमार मुंडा एवं उप प्रमुख गणेश प्रताप देव ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।



शिविर को संबोधित करते हुये जिला सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार त्रिपाठी ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार का मुख्य उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित नही हो। उन्होंने कहा कि इस तरह का शिविर आयोजित कर लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देना तथा उन्हें विधिक रूप से जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि यदि लोग अपने अधिकार व कर्तव्यों के प्रति जागरूक नहीं होंगे तो वे लाभ से वंचित रहेंगे। उन्होंने लोगों को कई मामलों से सम्बंधित विधिक जानकारी भी दिया। पैनल के वरिष्ठ अधिवक्ता देवेन्द्र प्रजापति ने दुर्घटना अधिनियम, अंधविश्वास, डायन बिसाही के सम्बंध में विधिक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कानून की जानकारी नहीं होने के कारण लोगों को न्याय से वंचित होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि वाहन चालक के पास वाहन का कागजात, इंसोरेंस, हेलमेट होना आवश्यक है। प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष शैलेश कुमार चौबे ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति को न्याय मिले, इसी उद्देश्य से इस प्राधिकार का गठन किया गया है। उन्होंने उपस्थित लोगों से विधिक सेवा का लाभ लेने की अपील की। बीडीओ श्रवण राम ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी विस्तार से दिया। सीओ अरुण कुमार मुंडा ने लोगों को दाखिल खारिज, आपसी बंटवारा से सम्बंधित जानकारी तथा सीडीपीओ रीना साहू ने बाल विकास परियोजना द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। शिविर को उप प्रमुख गणेश प्रताप देव ने भी संबोधित किया। शिविर में वृद्धावस्था पेंशन के 10 लाभुकों को स्वीकृति पत्र, 12 लोगों को कम्बल,10 लोगों को जॉब कार्ड, 3 असहाय नि:शक्तों को ट्राईसाईकिल तथा जेएसएलपीएस के एक महिला स्वयं सहायता समूह को ग्रामीण वनांचल बैंक की ओर से 25 लाख का ऋण दिया गया।शिविर में पीएलभी मनोज कुमार द्विवेदी, एसआई कुमार विक्रम सिंह, प्रखंड कार्यालय के प्रधानसहायक अनिल कुमार सिंह, प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रखंड समन्वयक स्नेहा सिंह, जन सेवक उत्तम रंजन, विकास कुमार, जेएसएलपीएस के धनंनजय कुमार, निधि भारती सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पंचायत राज प्रखंड समन्वयक कौशल कुमार ने किया।



Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!