Advertisement

गढ़वा: राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2022 हेतु BPPAC उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन

Share

अतुलधर दुबे

गढ़वा: प्रखंड कार्यालय, गढ़वा मे प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमुद कुमार झा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2022 हेतु BPPAC उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया| इस कार्यशाला के निमित्त मार्गदर्शिका एवं पोर्टल की जानकारी प्राप्त करने हेतु सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक रखी गई, जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार से संबंधित दिशा निर्देश दिया गया तथा उनके द्वारा बताया गया की इस पुरस्कार में 9 विषयों को सम्मिलित कर सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए ग्राम पंचायतों को जागरूक करना मुख्य उद्देश्य है.इस बैठक में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रंभा चौबे, प्रभारी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी रंजन दुबे, प्रभारी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अरुण देव सिंह, बीपीएम जेएसएलपीएस मुकेश तिवारी, प्रखंड समन्वयक शिखा कुमारी, प्रिया कुमारी, कनीय अभियंता दीपक सोनी, रूपेश कुमार , मुखिया मुखराम भारती, पतिया देवी, कौशल्या देवी, जनसेवक राजेश कुमार, अजीत सिंह, पंचायत सचिव विनोद गुप्ता, विजय कुमार यादव, सुरेश चौधरी आदि मौजूद थे


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!