Advertisement

काला दुल्हा देख दुल्हन शादी मंडप से भागी, बोली दुल्हन: करिया दुल्हा से बियाह नही करेंगे… पढ़िये आगे क्या हुआ!

Share

मेघ सिंह वर्मा

इटावा : उत्तर प्रदेश के इटावा में दुल्हन को दूल्हे का रंग पसंद नहीं आया तो उसने शादी से ही साफ़ इनकार कर दिया है। दरअसल हुआ ये कि दुल्हन ने दूल्हे को फेरों के समय ही एक नजर देख लिया जिसके बाद तीसरा फेरा लेने से पहले ही वो शादी के मंडप से भाग खड़ी हुई। इस दौरान मौके पर मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।

मामला उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के भर्थना इलाके का बताया जा रहा है जहां बलराम यादव की बेटी नीतू का विवाह उसराहिर इलाके में जाफरपुर के रवि यादव के साथ तय हुआ था। तय तारिख पर दूल्हा बारात ले आया और शादी की रस्में धूमधाम से निभाई जा रही थी। फिर शादी के फेरे शुरू हुए तो तीसरे फेरे से पहले ही दुल्हन मौके से भाग खड़ी हुई। अचानक ऐसा माजरा देख हर कोई हैरान रह गया।

जब दुल्हन से बात करने की कोशिश की गई तो उसने शादी से ही साफ़ इंकार कर दिया। असल में दुल्हन ने शादी से इनकार इसलिए कर दिया, क्योंकि दूल्हे का रंग काला था। यही वजह है कि दुल्हन के इस कदम के बाद बारात बैरंग लौट गई। जानकारी मिल रही है कि शादी से पहले लड़की को जिसकी तस्वीर दिखाई गई थी, लड़का वह नहीं था। उसकी जगह दूसरा लड़का शादी करने आया था, इस वजह से लड़की ने शादी से इनकार कर बारात को वापस लौटाना ही मुनासिब समझा। बारात में शामिल गांव के वृद्धजन सहित अन्य लोग दुल्हन को समझाने में जुट गए, मगर दुल्हन नहीं मानी।

वहीँ लड़के पक्ष की ओर से दूल्हा के पिता ने लड़की के पिता पर आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को एक प्रार्थना पत्र सौंपा है और कहा कि बुधवार की रात शादी की सारी रश्म होने के बाद शादी करने से इनकार कर दिया, जबकि शादी में दी हुई सोने-चांदी के आभूषण दुल्हन के पास ही रह गए। इधर, दूल्हन के द्वारा शादी से इनकार से मायूस दूल्हा रवि यादव का कहना है कि पता नहीं क्यों शादी से इनकार किया गया है। दूल्हे ने कहा कि मेरा जीवन बर्बाद हो गया है, मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा है, जबकि शादी से पहले नीतू के परिवार के लोग उसे देखने के लिए कई दफा आए थे।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!