Advertisement

रमकंडा: नेहरू युवा केंद्र के पूर्व राष्ट्रीय स्वयं सेवक ने बूढ़ा गांव के ग्रामीणों के बीच लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया

Share

 

मतदाताओं को जागरूक करते हुए पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक नितेश तिवारी

 

Ad.

रमकंडा : भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र गढ़वा रमकंडा इकाई के द्वारा बड़गड़ प्रखण्ड के पूर्व में नक्सलियों के गढ़ रहे बूढ़ा पहाड़ के बूढ़ा गांव के ग्रामीणों के बीच लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान डोर टू डोर जाकर एवं जगंलों में महुआ चुन रहे मतदाताओं को जागरूक किया गया। इस दौरान जागरूकता अभियान चला रहे पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक नीतेश तिवारी ने मतदान के महत्व के बारे मे जानकारी देते हुए कहा कि देश के नागरिक का प्रथम कर्तव्य मतदान करना है।मतदान करना हम सबकी अहम जिम्मेदारी है। पलामू लोकसभा क्षेत्र में 13 मई को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में पलामू लोकसभा क्षेत्र में मतदान होना है अतः सभी लोग अपने अपने मतदान केंद्र पर जाकर पहले मतदान, फिर जलपान कर लोकसभा चुनाव में अपनी भागीदारी अवश्य निभाएं एवं अपने घर परिवार के लोगों अलावे आस पडोस के मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।वही दूसरी तरफ जंगलों झोपड़ी बनाकर महुआ चुन रहे लोगो को भी जंगलों में आग नही जलाने के प्रति जागरूक किया गया।कहा गया कि चंद लाभ लिए जंगलों में आग लगाये जाने से जंगल की वन संपदा को काफी क्षति होती है।वही वन प्राणी को भी नुकसान होता है। इसलिए किसी भी हालत में आप लोग जंगल में आग नही जलाये। इस मौके पर सरजु बृजीया, ललकू बृजीया, सस्तू बृजीय, बलदेव बृजीया, कमला देवी, अर्जुन बृजीया, शुकुल बृजीया, चंदन यादव आदि मौजूद थे।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!