Advertisement

गढ़वा सहित श्री बंशीधर नगर में बदला मौसम का मिजाज…..

Share

श्री बंशीधर नगर:- क्षेत्र सहित पूरे श्री बंशीधर नगर अनुमंडल क्षेत्र में मंगलवार के सुबह अचानक हुआ मौसम का परिवर्तन। जानकारी देते हुए बता दें कि गढ़वा साल 2024 के फरवरी के महीने चल रहे ठंडा ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है।मौसम का मिजाज बदला,गरज के साथ हो रही,बे मौसम बारिश होने से किसान चिंतित हैं।लेकिन भीषण सर्दी और शीतलहर से इस गढ़वा जिले के किसान काफी खुश नहीं दिखाई दे रहे हैं।किसानों का कहना है कि ठंड मौसम की वजह से इस हल्की बारिश सुबह से ही शुरू, किसानों की परेशानियां बढ़ जाती है, तेलहन व दलहन फसलों को भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।रबी फसलों की अच्छी पैदावार खराब हो जाता है।जिले में मौसम के उतार चढ़ाव का क्रम जारी है। कभी आसमान में बादल तो कभी बारिश ने हर आम और खास को प्रभावित किया है। वहीं जानकारी अनुसार गढ़वा,रांची,बोकारो,हजारीबाग पलामू, में सुबह से बारिश हो रही है। वहीं राज्य के कई जिलों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने आज 13 फरवरी और 14 फरवरी को अलर्ट जारी किया है।राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में कल भी बारिश हुई। पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड के मौसम में यह बदलाव देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश की स्थिति 15 फरवरी तक रहने के आसार।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!