Advertisement

गढ़वा: हमारी सरकार युवाओं को ध्यान में रखकर स्पोर्टिंग फैसिलिटी लगातार बढ़ा रही, आने वाले समय में झारखंड राज्य की एक अलग पहचान होगी: मंत्री मिथिलेश

Share

 

  • फुटबॉल संघ द्वारा आयोजित झारखंड राज्य अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता का  मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखंड सरकार द्वारा विधिवत रूप से किया गया उदघाटन, खेल प्रेम की भावना से खेलने की बात कहते हुए खिलाड़ियों का किया हौसला अफजाई।

Garhwa: रामासाहू स्टेडियम गढ़वा में रविवार को गढ़वा जिला फुटबॉल संघ द्वारा आयोजित झारखंड राज्य अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता का  मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग मिथिलेश कुमार ठाकुर ने विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया। मंत्री के आगमन पर कस्तूरबा विद्यालय के बच्चों की टीम द्वारा बैंड एवं मांदर के साथ स्वागत किया गया। वहीं मंच पर  मंत्री को पुष्प गुच्छ एवं शॉल देकर स्वागत किया गया। जिसके पश्चात  मंत्री ने उपायुक्त गढ़वा-सह-संरक्षक आयोजन समिति गढ़वा जिला फुटबॉल संघ शेखर जमुआर, उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा-सह-अध्यक्ष आयोजन समिति गढ़वा जिला फुटबॉल संघ राज महेश्वरम, महासचिव झारखंड फुटबॉल संघ रांची गुलाम रब्बानी, महासचिव झारखंड ओलंपिक संघ रांची डॉ मधुकांत पाठक समेत अन्य पदाधिकारी संग संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर झारखंड राज्य अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागतगान गाया गया एवं बैंड की प्रस्तुति दी गई। साथ हीं जैप 10 की महिला बटालियन रांची के द्वारा भी बेंड प्रस्तुति दी गई। शुभारंभ कार्यक्रम में छोटू सिंह खरवार आदिवासी महिला मांदर समूह द्वारा नृत्य प्रस्तुतिकरण दिया गया। जिसे मौके पर काफी संख्या में दर्शकों ने खूब सराहा। वहीं आकाश में ट्राई रंग के गुब्बारे भी उड़ाए गए एवं आतिशबाजी भी की गई।

 

स्वागत भाषण देते हुए अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा-सह-अध्यक्ष आयोजन समिति गढ़वा जिला फुटबॉल संघ राज महेश्वरम ने कहा कि गढ़वा जिला को यह अवसर मिला है कि वह फुटबॉल प्रतियोगिता का मेजबानी करें, फुटबॉल टूर्नामेंट के सफल आयोजन का श्रेय  मंत्री मिथिलेश को जाता है जिनके प्रयासों से यह सफल हो पाया है। उन्होंने मंच पर बैठे  मंत्री उपयुक्त समेत अन्य पदाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में गढ़वा में काफी विकास हो रहा है यहां के खिलाड़ियों को एक अलग पहचान मिल रही है। उन्होंने जिले के मीडिया द्वारा लगातार किए जा रहे प्रचार प्रसार को लेकर भी आभार व्यक्त किया। वहीं उपायुक्त ने जिला स्तरीय कमेटी द्वारा आयोजित इस फुटबाल टूर्नामेंट की सराहना करते हुए कहा कि  मंत्री  के प्रयासों से यह सफल हो पाया है कि आज हम गढ़वा जिले में इतने बड़े टूर्नामेंट का आयोजन कर रहे हैं। गढ़वा के लिए ऐतिहासिक दिन है पूर्व में भी गढ़वा जिले में कई प्रतियोगिता हुए हैं परंतु यह प्रतियोगिता राज्य स्तर का प्रतियोगिता है जिसका काफी महत्व है। उपायुक्त ने कहा कि इन दिनों स्पॉटिंग फैसिलिटी को काफी बढ़ावा दिया जा रहा है, जिला प्रशासन का यह दायित्व है कि हम खिलाड़ियों के लिए बेहतर व्यवस्था कर पाए। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा गढ़वा जिले के विभिन्न प्रखंडों में कुल 150 खेल मैदान बनाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इन खेल मैदानों में टॉयलेट, चेंजिंग रूम जैसी सुविधाएं दी गई है। जिसका फायदा खिलाड़ियों को मिलेगा। उन्होंने माननीय मंत्री का मार्गदर्शन लगातार मिलता रहे एवं इस प्रकार के आयोजन होते रहे की बात कहते हुए सभी खिलाड़ियों को अच्छे से खेल भावना के साथ खेल खेलने को कहा एवं सभी को शुभकामनाएं दी।

 

मंच से  मंत्री सह अध्यक्ष झारखंड फुटबॉल संघ द्वारा अपने आशीर्वचन देते हुए सभी खिलाड़ियों का हौसला अवजई किया गया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को एक अलग पहचान दिलाने को लेकर लगातार कार्य कर रही है और यह हमारा सौभाग्य है कि राज्य स्तरीय इस फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन गढ़वा जिला द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने उपायुक्त शेखर जमुआर समेत झारखंड फुटबॉल संघ के महासचिव गुलाम रब्बानी, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा सह अध्यक्ष आयोजन समिति गढ़वा जिला फुटबॉल संघ राज महेश्वरम, जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों फुटबॉल एसोसिएशन के सदस्यों, मीडिया बंधुओं समेत अन्य संबंधित का इस टूर्नामेंट के सफल आयोजन करने को लेकर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रामासाहू स्टेडियम का यह मैदान काफी खूबसूरत मैदान है जहां झारखंड फुटबॉल संघ के द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है इससे गढ़वा जिले में एक नया अध्याय जुड़ रहा है, जो आने वाले समय मेंराज्य हीं नहीं देश के मानचित्र पर एक अलग पहचान बनाएगी। इससे पहले आज तक गढ़वा जिले में इतनी बड़ी प्रतियोगिता का आयोजन नहीं हुआ है इस प्रतियोगिता के आयोजन के लिए मेरे द्वारा चाईबासा में आयोजित एक मीटिंग में यह प्रस्ताव रखा गया कि गढ़वा जिले को इस प्रतियोगिता के आयोजन का जिम्मा दिया जाए। विभिन्न जिलों से खिलाड़ी इस फुटबाल प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं आप सभी खेल भावना के साथ इस खेल को खेलें हार जीत या किसी भी प्रकार की द्वेष भावना से ग्रसित ना हो फ्रेंडली माहौल में मैच खेले। उन्होंने कहा कि गढ़वा प्रखंड ही नहीं अन्य प्रखंडों में भी मैच का आयोजन किया जाएगा जिससे स्थानीय ग्रामीणों को मनोरंजन का मौका एवं उनमें भी खेल के प्रति प्रतिभा जागृत होगी। उन्होंने राज्य के माननीय मुख्यमंत्री के विजन की जानकारी देते हुए कहा कि हमारे  मुख्यमंत्री  लगातार खेल को बढ़ावा देने में लगे हैं जिससे खिलाड़ियों को एक अलग पहचान मिल रही है हमारी सरकार युवाओं को ध्यान में रखकर स्पोर्टिंग फैसिलिटी लगातार बढ़ा रही है आने वाले समय में झारखंड राज्य की एक अलग पहचान होगी। अपनी वाणी को विराम देते हुए उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात की एवं उनका हौसला आप जारी करते हुए ध्वजारोहण राष्ट्रगान के पश्चात विधिवत रूप से फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ।

 

 

इस फुटबॉल टूर्नामेंट के शुभारंभ मैच में आज गढ़वा एवं चतरा जिला के बीच खेला जा रहा है। समाचार लिखने तक गढ़वा के खिलाड़ी द्वारा 1-0 से चतरा के ऊपर बढ़त हासिल किया गया। उक्त मैच के पश्चात कल 11 सितंबर को इसी मैदान पर जामताड़ा बनाम खूंटी, लातेहार बनाम दुमका, लोहरदगा बनाम देवघर, गुमला बनाम SER चकधरपुर, पलामू बनाम साहेबगंज, कोडरमा बनाम गिरिडीह, घाटशिला बनाम हजारीबाग 10 से 12 सितंबर तक खेला जाएगा। जिसके पश्चात राउंड 2 में विनर 1 बनाम बोकारो, विनर 2 बनाम रांची, विनर 3 बनाम सरायकेला खरसावां, विनर 4 बनाम गोड्डा, विनर 5 बनाम चाईबासा, विनर 6 बनाम जमशेदपुर, विनर 7 बनाम धनबाद, विनर 8 बनाम रामगढ़ के बीच 13 से 14 सितंबर के बीच विभिन्न प्रखंड में खेला जाएगा। क्वाटर फाइनल 15 एवं 16 सितंबर को खेला जाएगा, वहीं फाइनल 18 सितंबर 2023 को गढ़वा के रामासहु स्टेडियम में दोपहर 1.30 से खेला जाएगा। राज्य के विभिन्न जिलों से कुल 24 टीम इस फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग ले रही है। गढ़वा जिला के विभिन्न प्रखंड में उक्त मैच का आयोजन किया जाएगा। झारखंड राज्य अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता के ओपेनिंग सेरेमनी में आज मुख्य रूप से उपायुक्त गढ़वा-सह-संरक्षक आयोजन समिति गढ़वा जिला फुटबॉल संघ शेखर जमुआर, उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा-सह-अध्यक्ष आयोजन समिति गढ़वा जिला फुटबॉल संघ राज महेश्वरम, महासचिव झारखंड फुटबॉल संघ रांची गुलाम रब्बानी, महासचिव झारखंड ओलंपिक संघ रांची डॉ मधुकांत पाठक समेत अन्य पदाधिकारी, समिति के अन्य सदस्य, सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले कलाकार, स्कूली बच्चें एवं काफी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!