Advertisement

खरौंधी: नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत एमटी/स्वएंसेवक शिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण पूर्ण

Share

 

खरौंधी(गढ़वा):- नवभारत साक्षरता अभियान के तहत प्रखंड के सभी चयनित एमटी/स्वएंसेवक शिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण उच्च विद्यालय खरौंधी में दिया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिससूत्री अध्यक्ष राजेश कुमार रजक, हाई स्कूल खरौंधी के प्रधानाध्यापक नंदकिशोर पाठक, विधायक प्रतिनिधि, जितेंद्र प्रसाद यादव, बिनोद चौधरी, शिक्षक अमरेश कुमार राम, प्रशिक्षण समन्वयक रंजू गुप्ता ने सयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।

प्रशिक्षण में नवभारत साक्षरता कार्यक्रम का परिचय, कार्यक्रम के उद्देश्य, कार्यक्रम का लक्ष्य, प्रशासनिक संरचना, नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालन में अन्य विभागों के सहयोग, अक्षर साथी का चयन, सामाजिक चेतना केंद्रों का संचालन, अक्षर साथी और संस्था प्रधान के कार्य, सामाजिक चेतना केंद्रों की मानिटरिंग, वातावरण निर्माण हेतु गतिविधियां, सर्वे प्रक्रिया और पठन-पाठन आदि सभी बिंदुओं पर विस्तार से प्रशिक्षण समन्वयक रंजू गुप्ता ने दिया।

मास्टर ट्रेनर सह समन्वयक रंजू गुप्ता ने बताया नव भारत साक्षरता अभियान के तहत 15 वर्ष से अधिक आयु वाले असाक्षर को चिन्हित करने के बाद इन्हें प्रौढ़ शिक्षा ऐप पर अपलोड किया जाना है। 

इस दौरान एमटी अशोक ठाकुर, सुशील यादव, शिवनाथ यादव, पुनमलता, इंदु देवी, लीलावती कुमारी, स्वीटी देवी, माया आजाद सहित सभी एमटी/भीटी उपस्थित थे।

 


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!