गढ़वा: प्रतिदिन विकास की नई गाथा लिख रहा है गढ़वा, फर्श से अर्श तक पहुंचाने का लिया है संकल्प : मंत्री मिथिलेश
गढ़वा में उपलब्ध होगी और बेहतर चिकित्सा सुविधा
सदर अस्पताल परिसर में 50 करोड़ की लागत से बनेगा 100 बेड का अस्पताल, सरकार ने दी स्वीकृति
अतुलधर दुबे
गढ़वा : गढ़वा जिले में अब और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए झारखंड सरकार ने 50 करोड़ की लागत से 100 बेड का नया अस्पताल बनाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। सदर अस्पताल परिसर में इसका निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण से जहां एक और गढ़वा वासियों को सर्व सुविधा संपन्न अस्पताल में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी। वहीं दूसरी ओर इसकी स्वीकृति से गढ़वा में मेडिकल कॉलेज खोलने का राह आसान हो जाएगा।
जानकारी देते हुए गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बताया कि गढ़वा में पूर्व के सदर अस्पताल के अतिरिक्त 100 बेड का नया अस्पताल बनेगा। जिसमें सारी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस 100 बेड के अस्पताल में 50 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट एवं 50 बेड का अनुमण्डलीय अस्पताल शामिल होगा।इन दोनों अस्पतालों में वे सारी सुविधाएं मौजूद होंगी जो एक बड़े अस्पताल में होती हैं। अब बहुत कम मरीज़ों को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर करने की आवश्यकता पड़ेगी। यह अस्पताल मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, माइनर ऑपरेशन थिएटर सहित अन्य अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। विशेषज्ञ चिकित्सक एवं पारामेडिकलकर्मी भी होंगे। परिसर में ही इन कर्मियों के आवास का भी निर्माण किया जाएगा। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि यह अस्पताल गढ़वा ज़िले के स्वास्थ्य सुविधा में आमूलचूल परिवर्तन लाएगा। अपना गढ़वा भी बड़े शहरों की भांति अधिकतम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में सक्षम होगा। ज़िले के ग़रीब ग़ुरबों को बेहतर ईलाज की सुविधा अब अपने ही ज़िले में मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि 100 बेड का अस्पताल बनना अपने ज़िले के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। 20 प्रखंड के इस बड़े ज़िले में एक 30 बेड की क्षमता का अस्पताल बिल्कुल नाकाफ़ी था। दूर दराज से आए हुए साधन, संसाधन विहीन लोगों को काफ़ी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ता था। मंत्री ने कहा कि इसके लिए कई बार उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर अनुरोध किया था। अपनी मांग पूरी होने पर मंत्री श्री ठाकुर ने तमाम गढ़वा जिला वासियों की ओर से मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है।
मंत्री ने कहा कि पहले से सिर्फ़ 30 बेड का अनुमंडलीय अस्पताल चल रहा था। सदर अस्पताल परिसर में अभी 50 बेड का प्रीफैब्रिकेटेड वार्ड बन रहा है। अब सब 100 बेड का नया अस्पताल बनेगा। यह सदर अस्पताल अब 180 बेड का हो जाएगा। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि वे
दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ गढ़वा को सुसज्जित करने, गढ़वा के माथे पर लगे पिछड़ेपन के कलंक को धोने का एक ईमानदार प्रयास कर रहे हैं। ओछी मानसिकता वाले चंद मुट्ठी भर विकृत मानसिकता के लोग शायद यहां भी विरोध का कोई मुद्दा ढूंढ लें। पर इससे उनके किए जा रहे विकास कार्यों पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है मंत्री ने कहा कि विकास विरोधी लोग जितना ही विरोध करेंगे उन्हें
और ताक़त के साथ नई ऊर्जा गढ़वा ज़िले के विकास के लिए प्रेरित करेगा। विकास विरोधी ताक़तों की संख्या नगण्य है। जबकि विकास चाहने वाले लोगों की संख्या लाखों में है। जनता का विश्वास जबतक मेरे साथ है, मुझे किसी बात से फ़र्क़ नहीं पड़ता। आज विकास विरोधी लोगों का असली चेहरा उजागर हो चुका है। पूरा गढ़वा उनके करतूतों को समझ चुका है। अपना असली चेहरा सामने आने से वैसे लोग पूरी तरह हताश और निराश हो चुके हैं, और हताशा में कुछ भी कदम उठाने को तैयार हैं। मंत्री ने कहा कि गढ़वा जिला प्रतिदिन विकास की नई गाथा लिख रहा है। उन्होंने कड़वा को फर्श से अर्श तक पहुंचाने का लिया है संकल्प लिया है। गढ़वा वासियों के आशीर्वाद से वे इस संकल्प को पूरा करके रहेंगे।