Advertisement

श्री बंशीधर नगर: सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालियों में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब,राजा पहाड़ी शिव मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, पूजा करने आई 3 महिलाओं की सोने की चेन चोरी

Share

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा):– देवाधिदेव महादेव के सबसे प्रिय माह सावन कि अंतिम सोमवारी को श्री बंशीधर नगर अनुमंडल मुख्यालय के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने सुबह से ही शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग की पूजा अर्चना की। साथ ही जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक भी किया। वहीं कई शिवालयों में रुद्राभिषेक पूजन भी किया गया। सभी शिव मंदिरों में पूजा पाठ व हर हर महादेव, जय महाकाल, जय भोलेनाथ के जयकारों से पूरा दिन का माहौल भक्तिमय रहा। अंतिम सोमवारी पर ऐतिहासिक राजा पहाड़ी शिव मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक व दुग्धाविषेक कर आशीर्वाद मांगा। सुबह 6:00 बजे से ही भक्तों का आने का सिलसिला जारी था, जो देर शाम तक चलता रहा। मंदिर में युवाओं, युवतियों व महिलाओं की भीड़ से पूरा परिसर भरा हुआ था। इनमें ज्यादातर महिलाओं में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए काफी उत्साहित थी। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के प्रिय गंगाजल, बेलपत्र, दूध, दही,भांग, धतूरा आदि पूजन सामग्री चढ़कर अभिषेक किया तथा घर परिवार की सुख शांति की पूर्ति के लिए आशीर्वाद मांगा एवं विश्व कल्याण की प्रार्थना की। भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक करने के बाद मंदिर के ठीक नीचे गुफा में विराजी मां वैष्णो देवी का भी दर्शन पूजन कर रहे थे। इस दौरान राजा पहाड़ी शिव मंदिर में झारखंड, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, मध्य प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के लाखों श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश करने के लिए बैरिकेडिंग कर लाइन में ही महिला और पुरुषों को भगवान शिव के दर्शन की व्यवस्था की गई थी।

श्रद्धालुओं का ऐसा मानना है कि आस्था और विश्वास का केंद्र राजा पहाड़ी शिव मंदिर पर सच्चे मन से मांगी गई हर मुरादे पूरी होती है। बाबा के दर पर आने वाला भक्ति कभी खाली हाथ नहीं लौटता। बाबा सब की मनोकामना पूरी करते हैं। पूरे सावन माह तक यहां श्रद्धालुओं का ताता लगा रहता है। इसी आस्था और विश्वास के साथ प्रत्येक सावन माह में लाखों श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक करते हैं। राजा पहाड़ी परिसर पर लगे मेले में छोटे-छोटे बच्चे खूब आनंद उठाएं इस दौरान बच्चों ने विभिन्न तरह के लजीज व्यंजनों का आनंद उठाया साथ झूले का भी मजा लिया। 

 

आभूषणों पर चोरों का नजर..

 

राजा पहाड़ी शिव मंदिर में अंतिम सोमवारी को लगी लाखों की भीड़ में पूजा-अर्चना करने आई 3 महिलाओं को अपना निशाना बनाकर अज्ञात बदमाशों ने उनके गले में पहनी सोने की चेन पर हाथ साफ कर दिया। काफी खोजबीन करने के बाद कुछ भी पता नहीं चल पाया। पूजा-अर्चना करने आई महिलाओं ने बताया कि सावन की 8 वीं सोमवारी की वजह से मंदिर में जबरदस्त भीड़ थी इसी दौरान शिव मंदिर में जलाभिषेक के दौरान 3 महिलाओं के गले से सोने के चेन गायब हो गए। वही एक युवती का मोबाइल चोरी हो गई। 

 

प्रशासन की थी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था..

 

अंतिम सोमवारी पर स्थानीय पुलिस प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था इंतजाम किए गए थे। प्रशासन मंदिर परिसर की सुरक्षा के लिए लिहाज से जगह-जगह पुलिस बल को तैनात किए गए थे। भक्तों को लाइनों में मंदिर के अंदर प्रवेश दिया जा रहा था ताकि किसी तरह की आपाधापी ना हो। लेकिन शिव मंदिर परिसर पर तैनात किए गए पुलिस पदाधिकारी व महिला, पुलिस बल के जवानों की थोड़ी ढिलाही के कारण कर चोर महिलाओं के आभूषणों पर नजर डालकर हाथ साफ कर लिया।

 

राजा पहाड़ी शिव मंदिर के अलावे श्री पंचमुखी महादेव मंदिर चचेरिया श्री बंशीधर मंदिर शिव मंदिर भवनाथपुर मोड़, आशुतोष महादेव मंदिर पाल्हे कला, गायत्री शक्तिपीठ जंगीपुर, शिव मंदिर वन परिसर, शिव मंदिर हेन्हों मोड, शिव मंदिर ब्लॉक मोड, नर्वदेश्वर महादेव मंदिर जतपुरा, शिव मंदिर उसका कला सहित अन्य शिव मंदिरों में पूरे दिन भक्तों के भीड़ से भरा रहा।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!