Advertisement

गढ़वा: विद्यार्थी परिषद छात्र हित और समाज हित के लिए कार्य करने वाला संगठन है

Share

गढ़वा: अभाविप झारखंड प्रांत द्वारा 8 जून से SIS प्रशिक्षण केंद्र बेलचांपा में शुरू हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड प्रदेश का अभ्यास वर्ग आज 11 जून को संपन्न हुआ। इस अभ्यास वर्ग में अभाविप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री गोविंद नायक, राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल, क्षेत्रीय संगठन मंत्री निखिल रंजन सहित संगठन के कई पदाधिकारियों का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ।अभ्यास वर्ग के अंतिम दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख अनिल ठाकुर का उद्बोधन कार्यकर्ताओं के मध्य हुआ। उसके उपरांत अभ्यास वर्ग के निमित्त लगे स्थानीय कार्यकर्ताओं का परिचय प्रांत के प्रत्येक जिले से आए सभी प्रतिनिधियों के बीच हुआ। प्रतिनिधियों का परिचय कराते हुए व्यवस्था प्रमुख निशांत चतुर्वेदी ने कहा कि गढ़वा के लिए अत्यंत ही गर्व का विषय था कि प्रांत ने इतने बड़े कार्यक्रम के लिए हमारे जिले का चयन किया। जब कार्यक्रम की सूचना स्थानीय कार्यकर्ताओं को मिली तब से ही कार्यकर्ता उमंग और उत्साह के साथ इस कार्यक्रम को सफल ही सार्थक बनाने में लगे हुए थे और उनके कठिन परिश्रम का ही परिणाम है कि 4 दिनों तक चलने वाला अभ्यास वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।इसके बाद प्रांत में विभिन्न नए दायित्व की घोषणा हुई। इसके पश्चात समारोप सत्र में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अभाविप झारखंड प्रांत के संगठन मंत्री राजीव रंजन ने कहा कि परिषद का अभ्यास वर्ग कार्यकर्ताओं को समाज के प्रति उनके जिम्मेवारी का एहसास कराता है क्योंकि विद्यार्थी परिषद छात्र हित और समाज हित के लिए कार्य करने वाला संगठन है ।ऐसी परिस्थिति में युवा समाज के प्रति जिम्मेवार और संवेदनशील हो इसकी जिम्मेदारी हमारी है, समरस समाज तथा वैभव संपन्न समाज का निर्माण करना और समाज के अंदर जो उत्तरदायित्व है उत्तरदायित्व की भूमिका में अपने भूमिका को ढूंढना और समाज जीवन की बेहतरी के लिए अपने जीवन को समर्पित करना प्रांत संगठन मंत्री ने गढ़वा के स्थानीय कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की कठिन मेहनत के कारण ही प्रांत का इतना बड़ा अभ्यास वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हो सका ।गढ़वा इकाई आगे भी मेहनत से विद्यार्थियों के बीच संगठन कार्य करते रहे यही सबकी अपेक्षा है। चलने वाले इस अभ्यास वर्ग में मौके पर अखिल भारतीय जनजातीय कार्य सह प्रमुख प्रमोद रावत, प्रांत प्रमुख डॉ पंकज कुमार, प्रांत कोषाध्यक्ष डॉ दीप नारायण , प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद एक्का, डॉ सुमनलता, प्रदेश मंत्री सोमनाथ भगत , प्रदेश सह मंत्री , निशांत चतुर्वेदी, सौरभ झा, प्रांत जनजातीय कार्य प्रमुख मनोज सोरेन, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य विशाल सिंह,विभाग संगठन मंत्री बबन बैठा , प्रताप सिंह,हिमांशु दुबे , रत्नेश त्यागी, उपेन्द्र भरत,विश्वविद्यालय संयोजक मंजूल शुक्ला, शुभम तिवारी, पंकज, शशांक कुमार, प्रिंस यादव, अंकित कुमार, किरण कुमारी, सरोजा कुमारी, पूजा कुमारी, विकास कुमार श्रेया कुमारी, जूही कुमारी, अंतिमा कुमारी,ममता कुमारी,अखिल कुमार, हरिओम तिवारी, राहुल कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

नवीन घोषणा पलामू

 

विश्वविद्यालय संयोजक :– मंजुल शुक्ला 

 विभाग प्रमुख:–प्रा.सत्यदेव पांडे

विभाग संयोजक:– गोविन्द मेहता

विभाग सह संयोजक:–शशांक चौबे जी

विभाग छात्रा प्रमुख:– दीक्षा सिंह

पलामू जिला प्रमुख:–प्रा. के.सी. झा 

पलामू जिला संयोजक:– सुमित पाठक 

गढ़वा जिला प्रमुख:– प्रा. मनीष तिवारी 

 गढ़वा जिला संयोजक:–विकास चंद्रवंशी 

शुक्ल

गढ़वा जिला सह संयोजक:– शुभम तिवारी 

लातेहार जिला प्रमुख:– दशरथ साहू

 लातेहार जिला संयोजक:– उज्जवल शुक्ला 

 लातेहार जिला सहसंयोजक:– ब्रजकिशोर टाना भगत 


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!