Advertisement

श्री बंशीधर नगर: तिलक चढ़वा कर लौट रहे पुरोहित और ठाकुर की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

Share

प्रतिकात्मक तस्वीर (सोशल मीडिया)

श्री बंशीधर नगर: एन एच 75 पर बिलासपुर गाँव के समीप मुख्य मार्ग पर टॉल के निकट मंगलवार की अहले सुबह में तिलक चढ़वा कर घर लौट रहे दो लूना सवार व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बताया जाता है की दोनों लूना सवार बिलासपुर गांव निवासी कामेश्वर यादव,लक्ष्मी चौधरी के घर से तिलक चढ़वा कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सुलसुलिया गांव निवासी पुरोहित मृत्युंजय चौबे एवं जमुआ गांव निवासी लखन ठाकुर बिलासपुर बैरियर के समीप विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के कुछ लोगो ने देखा तो अन्य लोगो को भी इसकी सूचना दी। वही सूचना मिलने के बाद पीसीआर वैन की पेट्रोलिंग गाड़ी घटनास्थल पहुंची। इसके बाद सबइंस्पेक्टर कुमार विक्रम सिंह ने अपने पुलिस जवानों व स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया। इधर परिजनों को सूचना मिलने पर रो रोकर बुरा हाल है।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!