Advertisement

श्री बंशीधर नगर: हरियाणा में जाकर झारखण्ड राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी कबड्डी खिलाडी बबिता

Share

 श्री बंशीधर नगर- 69वी सीनियर नेशनल कबड्डी महिला प्रतियोगिता 23 मार्च से 26 मार्च 2023 तक महेंद्रगढ़ हरियाणा में सुनिश्चित हुआ है। इस प्रतियोगिता में बबीता कुमारी झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करेगी। 16वी सीनियर महिला राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन के आधार पर हुआ था। इस प्रतियोगिता में अच्छा खेल का प्रदर्शन करते हुए गढ़वा जिला को चैंपियन बनाई थी और बेस्ट डिफेंडर का अवार्ड भी प्राप्त की थी ।  इस प्रतियोगिता के लिए 10 दिन का प्रशिक्षण शिविर बंशीधर नगर में ही कोच अजय कुमार गुप्ता के देखरेख में संपन्न हुआ है । 21 मार्च को हरियाणा के लिए रवाना हुई इसकी जानकारी गढ़वा जिला कबड्डी संघ के सचिव अजय कुमार गुप्ता ने दिया। 


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!