Advertisement

श्री बंशीधर नगर: गढ़वा जिला कबड्डी संघ की देखरेख में 69 वी राष्ट्रीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए झारखंड महिला टीम का प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ

Share

बंशीधर नगर – 69वी राष्ट्रीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए झारखंड महिला टीम का प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ नगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद केसरी के द्वारा नारियल फोड़कर किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में झारखंड के विभिन्न जिलों से 15 खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कबड्डी कोच अजय कुमार गुप्ता एवं बेबी कुमारी के देखरेख में करेंगे। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद केसरी ने कहा कि बंशीधर नगर के लिए गौरव की बात है कि यहां पर राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर लगा हुआ है। इसके लिए गढ़वा जिला कबड्डी संघ को मैं आभार प्रकट करता हूं। जिन्होंने यहां पर प्रशिक्षण देने का काम कर रहे हैं। खासकर कबड्डी कोच अजय कुमार गुप्ता को जिनके बदौलत गढ़वा जिला के महिला खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर खेल रहे हैं। यह बहुत ही गौरव की बात है मैं हर समय हर तरह का मदद में करूंगा। मौके पर गढ़वा जिला कबड्डी संघ के कोषाध्यक्ष प्रणव कुमार ,वार्ड सदस्य अनिल कुमार शाह, गौरव पांडे ,धनंजय सिंह ,भानु सिंह, हरिंदर पासवान आदि लोग उपस्थित थे।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!