Advertisement

कांडी: शांति समिति की बैठक आयोजित

Share

कांडी(गढ़वा) : थाना परिसर में गुरुवार को रंगों का त्योहार होली व शब-ए-बरात को लेकर शांति समिति बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी अजय कुमार दास ने की। कार्यक्रम का संचालन भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामलला दुबे ने किया। वहीं बैठक में उपस्थित दोनों समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने कहा कि वर्षों से शांतिपूर्ण तरीके से होली का पर्व मनाया जाता रहा है। इसलिए सभी लोग मिलजुलकर सौहार्दपूर्ण तरीके से रंगोत्सव का का पर्व मनाएं। उन्होंने कहा कि आयोजित शांति समिति बैठक में बहुत कम लोगों की उपस्थिति है। जबकि सभी जनप्रतिनिधियों को शामिल होकर समस्या से अवगत कराने की जरूरत थी। साथ ही थाना प्रभारी से आग्रह करते हुए क्षेत्र के सभी डीजे मालिकों को नोटिस थमा दिया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि होली पर्व पर जो व्यक्ति रँग लगाने के लिए इजाजत नहीं देता है, वैसे लोगों को जबरदस्ती रँग न लगाएं। वहीं अंचलाधिकारी अजय कुमार दास ने कहा कि यदि किसी असमाजिक तत्वों के द्वारा कोई उत्पात मचाई जाती है तो फौरन थाना को सूचित करें। होली पर्व पर डीजे पर अश्लील गाने नहीं बजने चाहिए। सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, व्हाट्सएप्प, ट्विटर आदि पर भ्रामक चीजें पोस्ट न करें। जबकि थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने कहा कि क्षेत्र की जनता की सुरक्षा के लिए कांडी पुलिस 24 घंटे सेवारत है। दिक्कत होने पर सूचना देकर अवगत कराएं। वैसे रंगों का त्योहार पर चारों ओर पुलिस भी मौजूद रहेगी, जिससे कोई अप्रिय घटना न घटे। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि भी प्रशासन के ही अंग हैं। यदि कोई दिक्कत होती है तो उन्हें भी क्षेत्र का नियंत्रण करने में पुलिस को सहयोग करना होगा। जबकि प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय ने कांडी पुलिस से आग्रह करते हुए कहा कि क्षेत्र में अवैध रूप से बिक्री हो रहे महुआ शराब पर अंकुश लगना चाहिए, चुकी किसी भी अप्रिय घटना घटने के कारण शराब ही है। साथ ही उन्होंने कहा कि बालू व नाली के पानी से भी लोग होली खेलते हैं। जबकि यह पूर्ण रूप से गलत है। अबीर-गुलाल व रँग का पर्व है होली। वहीं बीस सूत्री अध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय उर्फ विकास उपाध्याय ने क्षेत्र की जनता से शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण तरीके से होली पर्व मनाने की अपील की है। साथ ही बैठक में विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह, मंडल महामंत्री शशिरंजन दुबे, सरकोनी मुखिया सुबोध कुमार वर्मा, राणाडीह मुखिया ललित बैठा, चटनिया मुखिया प्रतिनिधि लालू यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया। सभी ने कहा कि कांडी प्रखण्ड में कोई पर्व शांति वातावरण में मनाया जाता रहा है, जहां कभी कोई प्रकार की दिक्कत नहीं होती है। वहीं भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामलला दुबे ने कहा कि आए दिन कांडी बाजार में सड़क जाम होती है, जिससे प्रखण्ड मुख्यालय आने वाले लोगों को काफी दिक्कतें होती हैं।

मौके पर एसआई सुमन कुमार शर्मा, उप प्रमुख नारायण यादव, पतरिया पँचायत मुखिया प्रतिनिधि मनोज पासवान, मृतुजा अंसारी, युवा समाजसेवी बाबु खान, अलीमुद्दीन अंसारी, कांडी पूर्व मुखिया विनोद प्रसाद, आदि लोग उपस्थित थे।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!