Advertisement

खरौंधी: जल यात्रा के साथ करिवाडीह पंचायत के भागीडीह टोला में यज्ञ हुआ प्रारंभ

Share

खरौंधी:  प्रखंड के करिवाडीह पंचायत के महुइयाखाड़ी नव निर्मित हनुमान मंदिर से आयोजित होने वाले 5 दिवसीय यज्ञ श्री हनुमत महायज्ञ सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा रविवार को जल यात्रा के साथ शुरु हो गया। रविवार की सुबह नव निर्मित हनुमान मंदिर परिसर में हैप्पी प्रताप शाही, विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र प्रसाद यादव, मुखिया मंशा देवी के साथ गांव के सैकड़ों महिला पुरुष पहुंचकर जल यात्रा में भाग लिया। तोरेलावा पंडा नदी तथा डोमनी नदी के संगम तट से जाल उठाया गया।जल यात्रा में शामिल लोगो ने तोरेलावा संगम तट से वैदिक मंत्रोचारण के साथ कलश में जल उठाया। पुनः यज्ञ स्थल वापस लौटकर कलश को स्थापित किया। गांव में जलयात्रा के आयोजन से आसपास के क्षेत्रों में भक्तिमय वातारण बना हुआ था। यज्ञ को लेकर लोगों में खासा उत्साह था जो देखते ही बन रहा था। जल यात्रा व मंडप प्रवेश के साथ 5 दिवसीय महायज्ञ प्रारंभ हो गया।108 श्री संत विनोदानंद जी महाराज ने बताया आज यज्ञ आयोजक द्वारा कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा में शामिल सभी महिला पुरूषो ने जल स्वरूप नारायण को वैदिक मंत्रोचारण के साथ कलश में लाकर यज्ञ परिसर में स्थापित किया। इसके अलावे यज्ञ में अन्य देवी देवताओं का आह्वाहन कर स्थापित किया गया।

 

वही यज्ञ समिति अध्यक्ष अवधेश यादव ने बताया श्री श्री 1008 श्री कृष्णानंद ब्रह्मचारी के शिष्य श्री 108 श्री संत विनोदानंद जी महाराज के निर्देशन में यज्ञ का आयोजन किया गया है। 13 फरवरी को पंचाग पूजन, अग्नि मंथन, अधिवास प्रवेश के बाद महायज्ञ का शुभारंभ किया जायेगा। वही प्रतिदिन शाम में बाहर से आए विद्वान पंडित का प्रवचन होगा। 16 फरवरी को हनुमान जी महाराज की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा तथा पूजन किया जायेगा। 17 फरवरी को हवन, यज्ञ की पूर्णाहुति के पश्चात विशाल भंडारा का आयोजन किया जायेगा।

 

कलश यात्रा में पूर्व मुखिया पति प्रगास राम के अलावे यज्ञ समिति के सचिव जगरनाथ यादव, कोषाध्यक्ष भगवान देव, उपाध्यक्ष मनोज यादव, कृष्ण कुमार यादव, रामकेश ठाकुर उपसचिव छोटन चौधरी, नीतीश ठाकुर, संजय ठाकुर, अनुज कुमार यादव, कलामुद्दीन अंसारी, पप्पू विश्वकर्मा, शंकर गुप्ता, मनोज चौधरी, धनवंत गुप्ता, सुनील यादव, राकेश पंकज, अमित सरवन, महेंदर संतोष, अजीत, विद्याधर उमेश यादव सोनू पाल मुन्ना यादव सहित सैकड़ों महिला पुरूष शामिल थे।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!