Advertisement

रमना: स्वामी विवेकानंद भारत की संस्कृति को अपने विचारो के माध्यम से पूरे विश्व में फैलाने का काम किया: शेखर

Share

रमना: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रमना नगर इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में गुरुवार मनाया.कार्यक्रम की शुरुआत स्वामि विवेकानंद जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुरुवात किया गया.कार्यक्रम में मुख्य रूप प्रदेश कार्यकारणी सदस्य शेखर गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की स्वामी विवेकानंद भारत की सस्कृति को अपने विचारो के माध्यम से पूरे विश्व में फैलाने का काम किया. उनके आदर्शो को आत्मसात करने की जरूरत है.वही नगर इकाई उपाध्यक्ष अखिलेश पटेल ने कहा की राष्ट्र के युवाओं का पथ प्रदर्शक स्वामी विवेकानंद जी के विचार बने अपने संस्कृति व संस्कार के रक्षा के लिए काम करना चाहिए. राजकृत +2 के शिक्षक रितेश कुमार ने कहा की भारत को विश्व गुरु बनाने का रास्ता स्वामी विवेकानंद ने दिखाया है.स्वामी विवेकानंद ने भारत को विश्व के मानस पटल पर स्थापित किया था.कार्यक्रम का संचालन नगर मंत्री अंकित गुप्ता ने किया. मौके पर उपस्थित मनीष कुमार, रेणु कुमारी,अंजलि कुमारी, विवेक कुमार,अनुज कुमार,उमेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार,ओम प्रकाश सिंह,सहित अन्य छात्र छात्रा मौजूद थे.


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!