Advertisement

गढ़वा : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, चालक की मौत, तीन घायल

Share

कन्हैया चौबे

गढ़वा : गढ़वा-मझिआंव मार्ग पर मेराल थाना क्षेत्र के बोकेया गांव के समीप रविवार की शाम तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस घटना में कार चालक की मौत हो गई। जबकि उसमें सवार तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। मृतक राकेश सिंह यादव 48 वर्ष पिता राधे सिंह यादव उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के घानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरापुर का रहनेवाला था। वह वनांचल डेंटल कालेज परिसर में भवन निर्माण कार्य में सेँटरिंग का ठेकेदार था। जबकि घायलों के उसके पार्टनर गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के कवईटांड गांव के सद्दाम अंसारी व उसी गांव के आलम अंसारी पिता हाकित अंसारी तथा एक मजदूर रमकंडा थाना क्षेत्र के चेटे गांव निवासी पतरस मुंडा पिता स्व. जोतो मुंडा शामिल हैं। तीनों घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार उक्त चारों लोग पिकनिक मनाकर कार से वनांचल डेंटल कॉलेज परिसर फरठिया लौट रहे थे। इस दौरान मेराल थाना क्षेत्र के बोकेया में यह घटना घटित हो गई। बताया गया कि चारों लोग शराब के नशे में धुत थे। प्रत्यदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार तेज थी। नशे की हालत में कार चालक ने सड़क किनारे पेड़ में टक्कर मार दिया। इस घटना में राकेश सिंह यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बड़ी मशक्कत के बाद उसके शव को कार से बाहर निकाला जा सका। सदर अस्पताल में लाए जाने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की छानबीन व आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!