Advertisement

गढ़वा : जंगली हाथी ने एक व्यक्ति को पटक कर किया घायल, रांची रेफर

Share



कन्हैया चौबे

गढवा : मेराल थाना क्षेत्र के सिकंनी गाव मे जंगली हाथी ने एक व्यक्ति को पटक कर घायल कर दिया। घटना सोमवार देर शाम की है। घटना मे घायल मेराल थाना के सिकनी गांव निवासी सुरेन्द्र यादव उम्र 50 बर्ष बताया जाता है। घटना के बाद परिजनों ने घायल सुरेंद्र यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी देते हुए घायल के परिजनों ने बताया कि सुरेंद्र यादव शाम को मवेशी को लेकर जंगल के रास्ते से घर लौट रहा था। इसी दौरान जंगली हाथी ने पीछे से वार कर दिया। जब तक वह कुछ कर पाता तब तक हाथी ने उसे पटक कर घायल कर दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों द्वारा हल्ला मचाने पर जंगली हाथी छोड़कर जंगल की ओर भाग निकला। परिजनों ने बताया कि सिकनी पहाड़ी के पास दिन से ही एक दर्जन की तादाद में जंगली हाथी देखा गया था। घटना में घायल के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मंगलवार को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!