Advertisement

बंशीधर महोत्सव का बाट जोह रहा श्री बंशीधर नगर

Share

जयप्रकाश ( चुनमून)



गढ़वा के बंशीधर नगर को विकसित करने की योजना हुई हवा हवाई.. 2019 में बंशीधर महोत्सव का आयोजन नही किया गया था… कोरोना की वजह से 2020 और 2021 भी भी सन्नाटा रह गया। 2022 जानें के कगार पर है। चार साल गुजरने को है लेकिन अब कोई सुगबुगाहट नहीं.. बड़ी बड़ी बातें धरी की धरी रह गई… गढ़वा ज़िला के लोगों से आग्रह है ख़बर को दूसरे तक पहुंचाए ताकि इस पर सरकार की ओर से कोई निर्णय लिया जा सके…



विश्व प्रसिद्ध मन्दिर जहां सोने से निर्मित भगवन श्री कृष्ण की अनुपम प्रतीमा स्थापित है जो झारखंड के लिए एक धरोहर सामान्य है। इस क्षेत्र को विकसित करना सरकार की प्राथमिकता हो जाती है।



देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2018 में बंशीधर नगर में बंशीधर महोत्सव का उद्घाटन करने आई थीं। उन्होने कहा था यह जिला भगवान का पसंदीदा क्षेत्र है. साथ ही यहां की धरती पर्यटन से भरपूर है. यदि इस क्षेत्र का समुचित विकास किया जाये तो यह राज्य का नंबर वन क्षेत्र बन जाएगा। इनके अलावा वे तमाम नेता मंत्री जो भी बंशीधर दर्शन करने के लिए आते हैं वह भी इस क्षेत्र को विकसित करने की बात कहते हैं।

आठ दिसंबर को मुख्यमन्त्री गढ़वा आ रहे हैं खबर का असर कुछ एसा हो जाए की मंच से मुख्यमंत्री बंशीधर महोत्सव कराने को लेकर घोषणा कर दे।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!