Advertisement

श्री बंशीधर नगर: भाजपाइयों ने मनाया संविधान गौरव दिवस

Share

श्री बंशीधर नगर: भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण राम की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा अनुमंडल विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता के आवास पर भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डा.भीमराव आंबेडकर के छाया चित्र व भारतीय संविधान पर माल्यार्पण कर संविधान की प्रस्तावना का पठन किया गया। इस अवसर पर लोगों ने कहा कि हमारे देश का संविधान विश्व का सबसे बड़ा और लिखित संविधान हैं, जो नागरिक को संवैधानिक अधिकार देता है। नागरिकों को मौलिक कर्तव्यों के माध्यम से उनके कर्तव्यों का बोध कराता है। देश में बनाए जाने वाले कानून का उद्देश्य भी आम जनता के मौलिक अधिकारों की रक्षा करना ही है । संविधान कानून की उत्पत्ति का स्रोत है ।देश का शासन चलाने वाले कार्य पालिका ,विधायिका एवं न्यायपालिका को भी उनका कर्तव्य बोध संविधान कराता है । हर भारतीय नागरिक को आज के दिन संविधान का अध्ययन करना चाहिए। आपको अपने संवैधानिक अधिकारों की जानकारी तब होगी, जब आप राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को तब समझेंगे जब संविधान पढ़ेंगे, आपको प्रदत्त कानूनी अधिकार को समझ पाएंगे । मौके पर
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा गढ़वा जिला महामंत्री उपेंद्र दास, जिला महामंत्री सुरेंद्र राम, मंडल अध्यक्ष श्री बंशीधर नगर अनुसूचित जाति मोर्चा संतोष कुमार रंजन,मंडल अध्यक्ष अनुसूचित जाति ग्रामीण अध्यक्ष अनिल कुमार पासवान, मंडल अध्यक्ष श्री बंशीधर नगर शहर कुमार कनिष्क, मंडल अध्यक्ष बंशीधर नगर ग्रामीण विकास पांडे, लाला पासवान, अकलू बैठा, जगदीश राम,गणेश राम, प्रदीप कुमार रवि, बंशीधर नगर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि विभूति भूषण चौबे, विधायक प्रतिनिधि शहरी अशोक सेठ, जिला कार्यसमिति सदस्य संजय कसेरा,उमेश पासवान, श्री बंशीधर नगर मंडल महामंत्री नंदकिशोर प्रसाद, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री बंशीधर नगर तउआब खान, युवा मोर्चा महामंत्री राहुल देव पाल, वार्ड पार्षद अनिल गुप्ता,मुकेश रवि, धर्मदेव यादव, धनंजय तिवारी, विवेकानंद पांडे, बिपेश तिवारी, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!