गढ़वा: शराब के नशे में आदमी ने अजगर को अपने शरीर में लपेटा, काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से छुड़ाया

अतुलधर दुबे
गढ़वा : नशे की हालत में व्यक्ति क्या कुछ कर दे, यह उसे तभी पता चल पाता है, जब जान जोखिम में पड़ जाए। कुछ ऐसी ही घटना गढ़वा थाना क्षेत्र के परिहारा पंचायत के कीतासोती खुर्द गांव में सामने आई है। शराब के नशे में कीतासोती खुर्द गांव निवासी बिरजालाल राम भुइयां ने अजगर को पकड़ कर अपने शरीर में लपेट लिया।
लेकिन जब अजगर ने उसकी गर्दन को जकड़ने लगा, तब बिरजालाल जान बचाने के लिए गुहार लगाने लगा। इसकी जानकारी मिलने पर बिरजालाल के बेटा ने अपने दोस्तों की मदद से उसके शरीर में लिपटे अजगर को हटाकर पिता की जान बचायी। घटना बुधवार की शाम की है। इस घटना में बिरजालाल के शरीर में हल्की चोट भी आई है। लेकिन गांव में ही उसका इलाज कराया गया है।
इस संबंध में मुखिया रविंद्र ने बताया कि अब वह आदमी बिल्कुल ठीक है