Advertisement

गढ़वा: दुर्गा पूजा महोत्सव: झुरा गाँव में दिखेगा कोलकाता के दुर्गा मंदिर का प्रारूप

Share

अतुलधर दुबे

गढ़वा : सदर प्रखंड के ग्राम झुरा में 16वें दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन ग्राम विकास समिति के द्वारा किया जा रहा है। जिसमे कमिटी के द्वारा कोलकता के दुर्गा मंदिर के प्रारूप के तर्ज पर पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। जिसकी लागत लगभग दो लाख रूपये है। झांसी की सुप्रसिद्ध मानस मंजरी श्रीमती रजनी देवी शास्त्री के द्वारा नवरात्र के नौ दिन तक रात्रि 8 बजे से 12 बजे तक कथा किया जायेगा। साथ ही आचार्य श्री कृष्णानंद पांडे जी के द्वारा नवरात्र का संपूर्ण पाठ किया जायेगा।

इस कमिटी के नवयुवक अध्यक्ष श्री गौरव कुमार तिवारी का कहना है की 16वें दुर्गा पूजा महोत्सव के आयोजन में पूरी जोर शोर से ग्रामीणों के सहयोग से पूजा का कार्यक्रम का तैयारी चल रहा है। हमारा प्रयास है की ग्राम के निचले से ऊंचे सभी वर्ग के लोगो को मिलाकर पूरी एकता का परिचय का मिशाल कायम करता है। जो भव्य से भव्य कार्यक्रम करते आ रहा है। इस वर्ष हमलोग बड़ी धूमधाम से मानने में लगे हुए है। इस पूरे पूजा के कार्यक्रम में लगभग 4 लाख रुपए की लागत आ रहा है। हमलोग लगभग 1 महीने पहले से ही तैयारी में लगे हुए है। जो नवरात्रि के एकम तिथि तक पूरा हो जायेगा।

हमारे कमिटी के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी,श्री युगूल किशोर तिवारी, अगस्त तिवारी, सुनील तिवारी एवम राधे कृष्ण तिवारी के मार्गदशन में किया जा रहा है। इनकी भूमिका भी बहुत ही सराहनीय है। इस युवा वर्ग को ग्राम के बुर्जुगो का भरपूर सहयोग मिल रहा है। इस कमिटी के पदाधिकारी का नाम इस प्रकार है: अध्यक्ष गौरव कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष हेतु संजय कुमार तिवारी एवम प्रदीप तिवारी, सचिव हेतु संजय पासवान एवम कौशलेश कुमार दुबे,उपसचिव हेतु नीरज तिवारी, कोषाध्यक्ष रविन्द्र प्रसाद, उप कोषाध्यक्ष दिलीप प्रसाद को है साथ ही दुर्गा पूजा के सफल क्रियान्वयन हेतु कार्यकारणी समिति चयन किया जो इस प्रकार है, राजन तिवारी, शुभम दुबे, अनुपम तिवारी, प्रिंस तिवारी, दीनानाथ कुमार, निरंजन तिवारी, अरुण कुमार, कमलेश दुबे, राजीव प्रसाद, सूरज प्रसाद, पंकज तिवारी, प्रियांशु दुबे, विशाल कुमार, छवि कुमार, रवि कुमार, राहुल तिवारी, रोहित तिवारी, आलोक कुमार, अभिषेक कुमार, आकाश कुमार, बिट्टू कुमार, अंकेश दुबे, मनीष तिवारी, कौशलेश तिवारी, नीरज पासवान है।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!